By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
Team India T20 World Cup Semi-Final Qualification Scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 स्टेज में भारत ने जिम्बाब्वे पर 72 रनों की शानदार जीत दर्ज की, जिससे टीम सेमीफाइनल की दौड़ में वापस लौट आई है. चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बनाए, जो इस टूर्नामेंट का अब तक का बेस्ट स्कोर है. वहीं, जिम्बाब्वे को 184 रनों पर ही रोक दिया. ऐसे में अब भारतीय टीम के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का बड़ा मौका है, लेकिन एक छोटी सी गलती भी टीम को भारी पड़ सकती है.
साउथ अफ्रीका की टीम पहले ही ग्रुप-1 से सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. अब ग्रुप से दूसरी टीम का फैसला भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले मैच से होगा. टीम इंडिया को हर हाल में ये मुकाबला जीतना होगा. अगर भारत वेस्टइंडीज को किसी भी अंतर से हरा देता है, तो टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. जीत के साथ भारत के 4 पॉइंट्स हो जाएंगे और वह ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहेगा.
वेस्टइंडीज के लिए भी ये करो या मरो जैसा मुकाबला है. उसके भी फिलहाल 2 मैचों के बाद 2 पॉइंट्स हैं. ऐसे से वेस्टइंडीज को भी सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए जीत की जरूरत है. यानी ये मैच क्वार्टर फाइनल जैसा है, जो भी मैच में बाजी मारेगी वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी.
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मुकाबलों का रिकॉर्ड काफी चौंकाने वाला है. दरअसल, इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का आमना-सामना 4 बार हुआ है. इस दौरान वेस्टइंडीज ने 3 मैच जीते हैं और भारत ने सिर्फ 1 मैच में ही बाजी मारी है. ऐसे में ये मुकाबला टीम इंडिया के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ये इकलौती टीम साल 2014 में हासिल की थी. वहीं, आखिरी भिड़ंत साल 2016 के दौरान हुई थी, तब वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया को हराया था. ऐसे में भारतीय टीम के पास इस हार का बदलना लेने का भी मौका होगा.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें