IND vs SA Super 8: संजू सैमसन IN, अभिषेक शर्मा OUT, ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11 – News24 Hindi

—विज्ञापन—
IND vs SA Super 8: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर 8 में 22 फरवरी को मुकाबला खेला जाएगा. इससे पहले लीग स्टेज में भारतीय टीम ने सभी 4 मुकाबले को अपने नाम किया था. अब भारतीय टीम की निगाहें सुपर 8 पर टिकी हुई हैं. टीम इंडिया का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा. आइए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं.
भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला अहम है. ऐसे में भारतीय टीम की सलामी जोड़ी बदल सकती है, क्योंकि अभिषेक शर्मा ने अब तक खेले गए 3 मैच में 3 बार 0 पर आउट हुए हैं. उनका रनों का खाता अब तक नहीं खुल पाया है. ऐसे में संजू सैमसन को मौका मिलने की उम्मीद है. संजू को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौका मिलने की उम्मीद है. संजू के अलावा ईशान किशन सलामी बल्लेबाज के साथ उतर सकते हैं.
नंबर 3 पर तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए मोर्चा संभाल सकते हैं. वह भी शानदार लय में हैं. चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करेंगे. पांचवें नंबर पर शिवम दुबे को मौका मिलने की उम्मीद है. उन्होंने पिछले मैच में 31 गेंदों में शानदार 66 रन बनाए थे. लोअर मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या के अलावा रिंकू सिंह मोर्चा संभाल सकते हैं.
स्पिन गेंदबाज के रूप में वरुण चक्रवर्ती और वॉशिंगटन सुंदर मोर्चा संभाल सकते हैं. वरुण ने नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 14 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. इसके अलावा तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह के अलावा हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे के कंधों पर होगा.
ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन ,तिलक वर्मा ,सूर्यकुमार यादव (सी ), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे ,रिंकू सिंह , वॉशिंगटन सुंदर ,अर्शदीप सिंह ,वरुण चक्रवर्ती , जसप्रीत बुमराह.
ये भी पढ़ें: WI vs ITA: सुपर-8 से पहले वेस्टइंडीज का विजय रथ जारी, इटली को हराकर बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News