Hamirpur News: बुंदेलखंड की मिट्टी की खुशबू, बैलों की घंटियों की मधुर आवाज और लोकगीतों की गूंज… हमीरपुर जिले में कुछ ऐसा ही मनमोहक दृश्य देखने को मिला, जब सालों पुरानी बैलगाड़ी से बारात निकालने की परंपरा को फिर से जीवित किया गया.
Trending Photos
Hamirpur News/संदीप कुमार: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक अनोखी और यादगार शादी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. बुंदेलखंड की वर्षों पुरानी बैलगाड़ी से बारात निकालने की परंपरा को एक बार फिर जीवित करते हुए 25 सजी-धजी बैलगाड़ियों के साथ बारात निकाली गई, जिसमें करीब 200 लोग शामिल हुए.
बैलगाड़ी से निकाली बारात
मामला मौदहा क्षेत्र के अंतिम गांव गुढ़ा का है. यहां के निवासी जागेंद्र द्विवेदी ने अपने पुत्र मोहित द्विवेदी की शादी भेड़ी जलालपुर निवासी मोहिनी पाठक, पुत्री विवेक पाठक, के साथ तय की थी. दोनों परिवारों की इच्छा थी कि विवाह समारोह पारंपरिक अंदाज में हो और बैलगाड़ी से बारात निकाली जाए. तय तिथि पर देसी अंदाज में बारात गुढ़ा गांव से निकली और खेतों के रास्ते लगभग तीन किलोमीटर का सफर तय कर द्विवेदी परिवार के फार्म हाउस पहुंची. दूल्हा बैलगाड़ी पर सवार होकर बरातियों के साथ पहुंचा. बिना शोर-शराबे और आडंबर के विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ.
पारंपरिक रंग में रंगा विवाह समारोह
विवाह समारोह में कठघोड़वा नृत्य का आयोजन किया गया. तमूरा भजन, महिलाओं द्वारा गाए गए पारंपरिक बुंदेलखंडी गीत और देसी माहौल ने सभी का मन मोह लिया. भोजन भी पूरी तरह पारंपरिक शैली में परोसा गया. मेहमानों को पत्तल में बैठाकर सम्मानपूर्वक खाना परोसा गया, जिसमें कद्दू, आलू-बैंगन की सब्जी सहित कई देसी व्यंजन शामिल थे.
तीन दिन चला विवाह उत्सव
शादी की रस्में तीन दिनों तक चलीं. पहले दिन तिलक, दूसरे दिन द्वारचार और तीसरे दिन विदाई की रस्म निभाई गई. बैलगाड़ी से निकली बारात और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई इस शादी ने क्षेत्र में एक मिसाल कायम की और लोगों के लिए यादगार पल बन गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं.
और पढे़ं:
जयमाला पर दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात! विरोध पर ससुर को भी पीटा, मंडल में खूब हुआ दंगल
फतेहपुर में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, पालतू कुत्ते को लेकर बवाल, दूल्हे ने शादी से किया इंकार
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें UP News और पाएं UP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी . उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.