Patna News: पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे 9 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र को भेजी अनुशंसा; देखें लिस्ट – Zee News

Patna News: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाई कोर्ट के नौ वकीलों को पटना हाई कोर्ट का जज बनाने की सिफारिश की है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनके नाम केंद्र सरकार को भेज दिए हैं.
Trending Photos
Patna News: पटना हाईकोर्ट में जज बनाए जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाईकोर्ट के नौ अधिवक्ताओं की अनुशंसा की है. 26 फरवरी, 2026 सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में ये निर्णय लिया गया. इन अनुशंसित अधिवक्ताओं में मुहम्मद सिराज, रंजन कुमार झा, कुमार मनीष, संजीव कुमार, गिरिजेश कुमार, आलोक कुमार, राज कुमार, राणा विक्रम सिंह और विकास कुमार के नाम शामिल है. 

केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मंजूरी
इनके नाम केंद्र सरकार के पास सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने भेजा. केंद्र सरकार के निर्णय के बाद इसे मंजूरी के लिए महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष भेजा जाएगा.इनकी नियुक्ति पर राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद ये जज पद की शपथ लेंगे. इन नौ अधिवक्ताओं, जिनकी अनुशंसा पटना हाईकोर्ट के जज बनाने के लिए की गई है,के जज के रूप में शपथ लेते ही पटना हाईकोर्ट में जजों की संख्या 47 हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: Siwan News: सीवान में रसूख दिखाने के लिए युवकों ने लहराए कट्टे, तस्वीर वायरल

Add Zee News as a Preferred Source

पटना HC में जजों की स्वीकृत पदों की संख्या 53
बता दें कि पटना हाईकोर्ट में जजों की स्वीकृत पदों की संख्या 53 है. इस तरह फिर छह जजों के पद रिक्त रहेंगे. इनकी नियुक्ति होने और शपथ ग्रहण करने के बाद 47 जज हो जाएंगे. पटना हाईकोर्ट में अब तक ये बड़े कार्यरत जजों की संख्या होगी. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के निर्णय की जानकारी के बाद सरकारी वकील सुनील कुमार मंडल, अरविंद उज्ज्वल, आनंद वर्मा, मुकेश कुमार, शम्भू शरण सिंह, प्रत्युष प्रताप सिंह, प्रशांत प्रताप सहित अनेक वकीलों ने बधाई दी है.
रिपोर्ट: स्वप्निल सोनल
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News