ABP Network का पांचवां Ideas of India Summit की शुरुआत हो चुकी है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर और अमेरिकन पॉलिटिकल साइंटिस्ट जॉन मियरशाइमर स्टेज पर नए वर्ल्ड ऑर्डर पर बात कर रहे हैं. जॉन ने कहा कि अमेरिका और रूस दोनों के साथ भारत ने बेहतर रिश्ते बनाए हैं. यह दुनिया की नई व्यवस्था में बड़ी उपलब्धि है. जॉन मियरशाइमर ने ट्रंप के शांति समझौतों पर कहा, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फैसला किया है मिडिल ईस्ट और वेस्टर्न हेमिस्फेयर समेत सभी जगहों पर युद्ध खत्म कर के रहेंगे. ट्रंप इस हद तक शांति लाना चाहते हैं कि वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी बात करेंगे. लेकिन ईरान के साथ बिगड़ते हालात कुछ और ही कहानी कह रहे हैं.’
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.