पाकिस्तान PM के ऑफिस से 5 KM दूर अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक! 4 मिलिट्री बेस, कमांड सेंटर में तबाही – AajTak

Feedback
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री आवास से मात्र 5 किलोमीटर दूर ड्रोन हमला किया है. इस हमले से पाकिस्तान के पावर कॉरिडोर में हलचल मच गई है और अफगानिस्तान ने एक बार फिर से अपनी ताकत का एहसास अपने पड़ोसी को करा दिया है. 
अफगानिस्तान गृह मंत्रालय की बॉर्डर पुलिस के प्रवक्ता अब्दुल्ला फारूकी ने आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा हमारे संवाददाता अरविंद ओझा से बातचीत में कहा है कि अफगानिस्तान पाकिस्तान पीएम ऑफिस से मात्र 5 किलोमीटर तक हमला करने में कामयाब रहा है. 
अफगानिस्तान बॉर्डर पुलिस के प्रवक्ता अब्दुल्ला फारूकी ने कहा, “हमने एक घंटा पहले इस्लामाबाद में एयर स्ट्राइक किया है, इस्लामाबाद, नौशेरा, एबटाबाद, जमरूद में हमने अटैक किया है. इस्लामाबाद के पीएम ऑफिस से 5 किलोमीटर दूर उनकी आर्मी का कैंप है वहां हमने हमला किया है.”
अफगान एयर फोर्स का कहना है कि ये हमले पाकिस्तान के अहम सैन्य ठिकानों, केंद्रों और सुविधाओं पर किए गए. यह कार्रवाई पाकिस्तान की तरफ से काबुल, कंधार और पक्तिया में रात में की गई एयर स्ट्राइक के जवाब में की गई. हालांकि पाकिस्तान की ओर से इस दावे पर अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. 
इस बीच पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने ये तो मान लिया है कि अफगानिस्तान के हमले हुए हैं, लेकिन ये सफल नहीं रहे. उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी फोर्स ने खैबर पख्तूनख्वा के कुछ हिस्सों में फितना अल-खवारिज द्वारा लॉन्च किए गए कई छोटे ड्रोन को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया.
तरार ने कहा कि आतंकवादियों ने एबटाबाद, स्वाबी और नौशेरा में छोटे ड्रोन से हमला करने की कोशिश की और कहा कि पाकिस्तान के एंटी-ड्रोन सिस्टम ने सभी ड्रोन को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया और कोई नुकसान पहुंचाने से पहले ही उन्हें मार गिराया.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News