Feedback
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को दिल्ली आबकारी नीति मामले में डिस्चार्ज कर दिया गया. राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि प्रॉसिक्यूशन अपने आरोपों को विश्वसनीय सबूतों से साबित करने में विफल रहा. इसके बाद अब सीबीआई ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
‘किस मुंह से बात करते हैं कांग्रेसी?’
ट्रायल कोर्ट के फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल और अन्य पार्टी नेताओं ने विक्ट्री परेड निकाली. इसके बाद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर कड़ा हमला बोला. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे पूछा गया कि कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी ने उसे नुकसान पहुंचाने के लिए आपको राहत दिलवा दी है.
इस पर अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया, ‘मैं आपसे पूछना चाहता हूं. केजरीवाल जेल गया. क्या रॉबर्ट वाड्रा जेल गए? संजय सिंह जेल गए, क्या राहुल गांधी जेल गए? मनीष सिसोदिया जेल गए, क्या सोनिया गांधी जेल गईं? किस मुंह से बात करते हैं. कांग्रेसियों को शर्म भी नहीं आती.’
चुनाव कराने की चुनौती
अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली में चुनाव कराने की चुनौती दी और कहा कि ‘अगर बीजेपी को 10 से ज्यादा सीटें मिलती हैं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा.’ बरी होने के कुछ घंटों बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि पिछले फरवरी में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद दिल्ली को नुकसान हुआ है.
‘दिल्ली की जनता आप लोगों से परेशान हो चुकी है’
उन्होंने कहा, ‘पूरी दिल्ली बर्बाद हो गई है. प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की सत्ता की भूख का सबसे बड़ा खामियाजा दिल्ली की तीन करोड़ जनता ने भुगता है. दिल्ली के लोगों से जाकर पूछिए. आज मैं मोदी जी को चुनौती देता हूं कि अगर हिम्मत है तो दिल्ली में दोबारा चुनाव कराइए. अगर आपको 10 से ज्यादा सीटें मिलती हैं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा. दिल्ली की जनता आप लोगों से परेशान हो चुकी है.’
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू