By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
Dhurandhar 2 Vs Toxic: जब भी साउथ और बॉलीवुड की किसी फिल्म के बीच क्लैश होता है तो उसकी खूब चर्चा होती है. इन दिनों बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और साउथ सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ को लेकर माहौल बना हुआ है. ये दोनों ही फिल्में एक ही दिन 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं. दोनों फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रहा है. हालांकि, ये कोई पहली बार नहीं है जब साउथ और बॉलीवुड फिल्म के बीच क्लैश हो रहा है. अब से लगभग दो साल पहले भी दो बड़े सुपरस्टार की फिल्मों के बीच क्लैश हुआ था.
दरअसल, 21 दिसंबर 2023 को शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ रिलीज हुई थी, जिसे राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था. वहीं उसके अगले ही दिन प्रभास की फिल्म ‘सालार’ आई थी. ‘सालार’ को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया था. इन दोनों फिल्मों की रिलीज से पहले भी उनके क्लैश की खूब चर्चा हो रही थी कि जीत किसकी होगी. शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज हुई थी. वहीं प्रभास की ‘सालार’ हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी आई थी. ऐसे में यहां बात हिंदी बेल्ट की करते हैं कि किस फिल्म ने हिंदी ऑडियंस के बीच से ज्यादा कमाई की थी.
सैकनिल्क के अनुसार ‘डंकी’ ने 227 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं ‘सालार’ ने हिंदी बेल्ट से 152.65 करोड़ रुपये अपने नाम किए थे. यानी शाहरुख की फिल्म ने ज्यादा पैसे छापे थे. जाहिर है कि हिंदी ऑडियंस के बीच शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग ज्यादा है, ऐसे में उनकी फिल्म का ज्यादा कलेक्शन करना तो बनता है. हालांकि, ‘बाहुबली’ के बाद से नॉर्थ इंडिया में प्रभास की भी काफी पॉपुलैरिटी बढ़ी है.
ये भी पढ़ें-
एक्ट्रेस नहीं, टीचर बनना चाहती थीं Malaika Arora, बॉलीवुड में आने से पहले करती थीं ये काम
रिद्धिमा पंडित को कृष्णा श्रॉफ ने कहा कचरा, भड़कीं एक्ट्रेस ने जैकी श्रॉफ की बेटी को सुनाई खरी-खोटी
बहरहाल, अगर बात दोनों फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें ‘डंकी’ ने 454 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं ‘सालार’ ने 617.75 करोड़ रुपये अपने नाम किए थे. बहरहाल, अब देखना होगा कि ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ के क्लैश में कौन सी फिल्म ज्यादा का कलेक्शन करती है. ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट तो सिर्फ हिंदी में आया था, लेकिन दूसरे पार्ट को मेकर्स ने साउथ की भाषाओं में भी रिलीज करने का फैसला किया है.