Bettiah News: बेतिया में कुमारबाग रेलवे स्टेशन के पास इंटरसिटी एक्सप्रेस एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई. ट्रेन चालक की सूझ बूझ से यह दुर्घटना टल पाई है. ट्रेन के गुजरने के वक्त पटरी धंस गई थी.
Trending Photos
Bettiah News: बेतिया में कुमारबाग रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल टल गया, जिसका श्रेय इंटरसिटी एक्सप्रेस के लोको पायलट की सूझबूझ को दिया जा रहा है. यह ट्रेन नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर जा रही थी.
रिपोर्ट्स के अनुसार, कुमारबाग स्टेशन से करीब 300 मीटर पहले पटरी अचानक धंस गई थी. चालक ने समय रहते ट्रैक में आई तकनीकी खराबी को भांप लिया और सतर्कता बरतते हुए ट्रेन को नियंत्रित किया, जिससे दो इंजन और दो डिब्बे ट्रैक पर से हटकर आगे निकल गए. चालक की इस सूझबूझ के चलते बड़ी दुर्घटना होने से बच गई.
मामले की सूचना मिलते ही ट्रैक रिपेयरिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रैक को ठीक किया. लगभग आधे घंटे बाद ट्रेन आगे की यात्रा के लिए रवाना हो सकी. बताया जा रहा है कि इस ट्रैक का हाल ही में कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) द्वारा निरीक्षण किया गया था.
रिपोर्ट: धनंजय द्विवेदी
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.