भारत के सबसे बड़े और भरोसेमंद मीडिया ग्रुप्स में से एक ABP Network का पांचवां Ideas of India Summit आज अपने दूसरे दिन प्रवेश कर गया है. यह समिट मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में आयोजित किया जा रहा है. इस बार का थीम है ‘The New World Order’, यानी नई दुनिया के नए नियम. दुनिया तेजी से बदल रही है और इस समिट में भारत की आवाज, उसकी रणनीति और वैश्विक परिदृश्य में उसकी भूमिका पर गहन और महत्वपूर्ण बातचीत की जाएगी.
ABP Network 2003 से निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता करता आ रहा है. इसका मकसद है समाज को सूचित, खुला और सशक्त बनाना. Ideas of India Summit इसी विजन का बड़ा हिस्सा है, जहां देश-विदेश के बड़े नेता, पॉलिसी मेकर्स, बिजनेस लीडर्स, इनोवेटर्स, कल्चर आइकॉन्स और ट्रेलब्लेजर्स एक साथ आते हैं. पिछले सालों में ये प्लेटफॉर्म थॉट लीडरशिप का बड़ा मंच बन चुका है, जहां अलग-अलग विचारों से नई दिशा मिलती है.
Ideas of India Summit 2026: कार्यक्रम में आने वाले मेहमान
10:20 AM से 11:05 AM तक सत्र Advantage India? आयोजित होगा, जिसमें हर्ष वी. पंत, जो कि किंग्स कॉलेज लंदन में अंतरराष्ट्रीय संबंधों के प्रोफेसर हैं, हिस्सा लेंगे. 11:05 AM से 11:35 AM तक सत्र How to Win Viewers होगा, जिसमें फिल्म निर्माता कानु बेहल (निर्देशक, Titli, Agra, Despatch), अरन्या सहाय (निर्देशक, Humans in the Loop) और क्रिस्टो टोमी (निर्देशक, Undercurrent, ARR Network) शामिल होंगे.
सत्र Beyond Degrees में 11:35 AM से 11:50 AM तक सुरंजन दास, Adamas University के कुलपति, हिस्सा लेंगे. 11:50 AM से 12:20 PM तक सत्र The Natural होगा, जिसमें अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा उपस्थित रहेंगी. 12:20 PM से 12:50 PM तक सत्र Courage Under Fire आयोजित किया जाएगा, जिसमें पैरालंपिक्स स्वर्ण पदक विजेता हाई जंपर प्रवीण कुमार और राइफल शूटर एवं स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा हिस्सा लेंगे.
इस साल क्या खास है?
थीम ‘The New World Order’ पर फोकस है. समिट में पॉलिटिक्स, बिजनेस, कल्चर, टेक्नोलॉजी, सोसाइटी और ग्लोबल थॉट लीडरशिप पर पावरफुल डायलॉग होंगे. ये देखेंगे कि दुनिया कैसे बदल रही है और भारत 2047 तक अपनी आत्मनिर्भर इकोनॉमी, दिल से दिल तक की कहानियां, इकोनॉमिक प्रोग्रेस और कल्चरल ट्रांसफॉर्मेशन के साथ कैसे आगे बढ़ रहा है.
27 फरवरी को क्या-क्या कार्यक्रम होंगे?
यह कार्यक्रम 27 फरवरी को सुबह 10:00 बजे दीप प्रज्वलन से शुरू होगा. इसके ठीक बाद मेघना मिश्रा सरस्वती वंदना गाएंगी. इसके बाद ABP Network के मुख्य संपादक अतिदेब सरकार स्वागत भाषण देंगे. पहले ही दिन अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर बड़े नाम मंच साझा करेंगे. अमेरिका-भारत संबंधों पर शिकागो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जॉन मियरशाइमर और चीन के नजरिये पर त्सिंगहुआ विश्वविद्यालय के यान शुएतोंग अपनी बात रखेंगे, जिसका टॉपिक रहेगा ‘यूएस और इंडिया: ए वेरी रॉकी रिलेशनशिप’. वैश्विक नेतृत्व और बदलते विश्व व्यवस्था पर भी विशेष सत्र आयोजित होंगे.
‘Neighbours on Fire’ सत्र में नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश में भारत के पूर्व राजदूत क्षेत्रीय हालात पर चर्चा करेंगे. वहीं ‘The New World Order’ सत्र में दुनिया की बदलती राजनीतिक और सामरिक परिस्थितियों का विश्लेषण किया जाएगा. भारत-पाकिस्तान संबंधों पर पूर्व रॉ प्रमुख ए.एस. दुलत और पूर्व आईएसआई प्रमुख असद दुर्रानी के बीच चर्चा खास आकर्षण होगी.
कहां और कैसे देखें?
समिट लाइव देखने के लिए ABPLive.com पर जाएं. ABP के चैनल्स और सोशल मीडिया पर भी लाइव कवरेज होगा. ये सिर्फ बातचीत नहीं, बल्कि भारत की सोच को नई दिशा देने वाला इवेंट है. ABP Network का ये प्रयास दिखाता है कि कैसे मीडिया बड़े सवालों पर डिस्कशन करा सकता है. अगर आप भारत के फ्यूचर में इंटरेस्टेड हैं, तो ये समिट मिस न करें.
सान्या मल्होत्रा ने फिल्म चुनने के सवाल पर कहा, मैं फिल्म चुनते वक्त यह ध्यान रखती हूं कि उसकी स्टोरी बहुत अच्छी हो. इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखती हूं कि मैं इस फिल्म में क्या योगदान दे सकती हूं.
एक्टर सान्या मल्होत्रा ने कहा, ‘जब मैं पटाखा के लिए ऑडिशन दे रही थी तो सोच रही थी कि बस विशाल भारद्वाज जी को मेरी एक्टिंग पसंद आ जाए. उन्हें लगता था कि इतनी शांत लड़की कैसे रोल कर लेगी.’
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.