कृपया धैर्य रखें।
इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमला किया है। इस हमले के बाद भारत ने इजरायल में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। …और पढ़ें
ईरान पर अटैक के बाद भारतीयों के लिए एडवाइजरी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के 30 ठिकानों पर हमला किया है। इजरायल के इस हमले पर भारत का रिएक्शन भी सामने आया है।
भारत ने इजरायल में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने के लिए कहा है।
भारतीय दूतावास की तरफ से एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया, ‘इलाके में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए, इजराइल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें और हर समय चौकन्ने रहें।’
भारतीय दूतावास की तरफ से आगे कहा गया, ‘भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे इजराइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइंस और निर्देशों का सख्ती से पालन करें।’
यह भी पढ़ें- अमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला, खामेनेई के ऑफिस के पास दागी मिसाइल; तेहरान में धमाकों की आवाज