विश्व विज्ञान दिवस के अवसर पर जोधपुर जिले के सोइंतरा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता और विज्ञान के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया: एक प्रयास स्वच्छता की ओर’ नामक इस कार्यक्रम का आयोजन रैकेट
कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में हाथ धोने के स्थानों और शौचालयों की विशेष सफाई की गई। कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया, जिसमें छोटी-छोटी सावधानियों से बीमारियों से बचाव के तरीके सिखाए गए।
विशेषज्ञों ने बच्चों को वैज्ञानिक तरीके से हाथ धोने के 6 चरणों का अभ्यास कराया, जिससे कीटाणुओं को प्रभावी ढंग से खत्म किया जा सके। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता, मॉडल प्रदर्शनी और सामुदायिक जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य खुशमणि, पुष्पा मेघवाल और ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कृष्णा तंवर सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल्स की सराहना की और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों और शिक्षकों ने आगामी होली पर्व को भी हर्षोल्लास के साथ मनाया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.