Feedback
इंटरनेशनल लेवल पर भारतीय सिनेमा का नाम ऊंचा करने वाली मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ एक बार फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. ‘बूंग’ को 79वें BAFTA (ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स) में ‘बेस्ट चिल्ड्रेन्स एंड फैमिली फिल्म’ का अवॉर्ड मिला था. इसके साथ ही ये पहली भारतीय फिल्म बन गई थी जिसने यह अवॉर्ड जीता.
बहुत लिमिटेड रिसोर्स के साथ बनी डायरेक्टर लक्ष्मीप्रिया देवी की फिल्म ‘बूंग’ का ये अवॉर्ड जीतना इसलिए बड़ी बात थी क्योंकि BAFTA को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सिनेमा इवेंट्स में से एक माना जाता है. मगर कमाल ये है कि जहां इस फिल्म ने इंटरनेशनल लेवल पर भारत का नाम ऊंचा किया, वहीं इंडिया में बहुत कम लोगों ने बच्चों पर बनी ये प्यारी फिल्म देखी है. मगर अब इंडियन जनता के पास ये फिल्म देखने का दूसरा मौका आया है. ‘बूंग’ 6 मार्च को फिर से इंडियन थिएटर्स में रिलीज होगी.
इस दिन री-रिलीज होगी ‘बूंग’
‘बूंग’ का शूट 2023 में मणिपुर में हिंसा शुरू होने से ठीक एक हफ्ता पहले पूरा हुआ था. 2024 में इसका पहला प्रीमियर टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में हुआ, जहां इसे खूब तारीफें मिलीं. बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर फिल्ममेकर फरहान अख्तर बतौर प्रोड्यूसर इसके साथ जुड़े थे. लेकिन बिना बड़े स्टार्स वाली, नॉर्थ-ईस्ट की एक भाषा में बनी नॉन-मसाला फिल्म को इंडिया में स्क्रीन्स मिलना आसान नहीं था. इंडियन थिएटर्स में ‘बूंग’ सितंबर 2025 में रिलीज हुई. लेकिन लिमिटेड स्क्रीन्स पर, बिना ताबड़तोड़ प्रमोशन के आई इस फिल्म को दर्शक नहीं मिले.
मगर BAFTA अवॉर्ड जीतने के बाद खबरों में रही ‘बूंग’ देखने के लिए इंडियन सिनेमा प्रेमियों को और किसी मोटिवेशन की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए. इस अवॉर्ड से ये भी पता चलता है कि दुनिया ने ‘बूंग’ को कितनी बेहतरीन फिल्म माना है.
इंटरनेशनल फिल्मों को पछाड़कर जीता था अवॉर्ड
‘बूंग’ वही फिल्म है जिसने फरवरी में BAFTA में Zootopia 2, Lilo & Stitch जैसी बड़ी इंटरनेशनल फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए बेस्ट चिल्ड्रेन एंड फैमिली फिल्म का अवॉर्ड जीता था — एक ऐसी उपलब्धि जो भारतीय रीजनल सिनेमा के लिए बहुत बड़ी बात है.
‘बूंग’ एक बच्चे की कहानी है जिसका पिता लापता हो गया है. पिता की कमी के साथ अपनी जिंदगी आगे बढ़ा रहा बूंग और उसकी मां क्या-क्या चैलेंज फेस कर रहे हैं, यही फिल्म की कहानी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू