Holika Dahan Time, Holika Dahan Ka Muhurat Holika Dahan 2026: इस साल होलिका दहन को लेकर काफी कंफ्यूजन बना हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि भद्रा की टाइमिंग इस बार प्रदोष काल कवर कर रही है। शास्त्र अनुसार, प्रदोष काल में पूर्णिमा तिथि होने पर और भद्रा रहित मुहूर्त में ही होलिका दहन किया जाता है। इस साल चंद्र ग्रहण का साया भी 3 मार्च को मंडरा रहा है। ऐसे में चंद्र ग्रहण और भद्रा काल के कारण होलिका दहन का मुहूर्त सीमित रहेगा। आइए पंडित जी के अनुसार जानते हैं 2 मार्च को कितने बजे से लेकर कितने बजे तक होलिका दहन किया जा सकता है, साथ ही भद्रा की टाइमिंग क्या रहेगी-
ज्योतिषाचार्य पंडित गोविंद बल्लभ शर्मा के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 2 मार्च 2026 की शाम 5 बजकर 55 मिनट से शुरू होगी। इसी समय से भद्रा काल भी आरंभ हो जाएगा, जो 3 मार्च की सुबह 5:30 ए एम तक रहेगा। भद्रा काल में होलिका दहन करना शुभ नहीं माना जाता है। पंडित जी के अनुसार, 2 मार्च 2026 को रात 12.30 से 12.50 तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त होगा, जिसकी अवधि 20 मिनट रहेगी।
विष्णु पुराण और भविष्य पुराण के अनुसार, प्रदोष काल में पूर्णिमा होने एवं भद्रा का साया न होने पर होलिका पूजन एवं दहन किया जाता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 2 मार्च 2026 की शाम 5 बजकर 55 मिनट से शुरू होगी। पूर्णिमा तिथि का समापन 3 मार्च की शाम 5 बजकर 07 मिनट पर।
भद्रा कब से शुरू होगी- 2 मार्च 2026 को शाम 05:55 पी एम से (पूर्णिमा के साथ ही शुरू)
भद्रा कब समाप्त होगी- 3 मार्च 2026 को सुबह 05:28 ए एम पर
भद्रा मुख, जिसे सबसे अशुभ मुहूर्त माना जाता है, वह 2 मार्च की मध्यरात्रि 02:35 ए एम से 3 मार्च की सुबह 04:30 ए एम तक रहने वाला है।
शास्त्र के अनुसार, विशेष सिचूऐशन में जब शुभ मुहूर्त न मिल पा रहा हो तब भद्रा पूंछ के दौरान होलिका दहन किया जा सकता है। आपातकालीन स्थिति में ‘भद्रा पूंछ’ (भद्रा का अंतिम चरण) के दौरान होलिका दहन किया जा सकता है।
इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है। इस ग्रहण का प्रभाव भारत पर भी रहेगा। इसके साथ ही सूतक काल भी मान्य होगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक मान्यता, शास्त्रीय मत व हिंदू पंचांग पर आधारित हैं। हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सटीक हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play