दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास धमाके की तस्वीर
इजरायल, अमेरिका और ईरान की जंग का असर पूरे मध्य-पूर्व पर हो रहा है। इजरायल द्वारा किए गए हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए ईरान ने मध्य-पूर्व में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। इसका सबसे बड़ा असर संयुक्त अरब अमीरात पर देखने को मिला। यूएई के मशहूर पाम बीच, जहां पर कई बड़ी हस्तियों के घर हैं, वहां पर जाकर ईरान की मिसाइल गिरी। इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और इस हमले की वजह से लगी आग को घंटों तक बुझाया नहीं जा सका। इसके अलावा अबू धाबी एयरपोर्ट पर भी ईरान की तरफ से ड्रोन से हमला किया गया था, जिसमें एक नागरिक की मौत हो गई थी। इसके बाद इस एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया गया था। लगातार होते हमले से गल्फ देशों ने अपने एयर स्पेस को बंद कर दिया है। इसकी वजह से एयरपोर्ट्स पर हजारों की संख्या में लोग फंसे हुए हैं। दुनिया के सबसे शांत इलाके माने जाने वाले इन देशों पर ईरान के हमले ने अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम की भी पोल खोल दी। रविवार को ईरान की तरफ से खामेनेई के मारे जाने की खबर को सार्वजनिक करते हुए अमेरिकी के खिलाफ सबसे तेज हमला करने की कसम खाई। कुछ ही देर बाद दुबई, दोहा और बहरीन में तेज धमाके सुनाई दिए। अमेरिकी बेसों के अलावा ईरानी मिसाइलें रियायशी इलाकों पर भी घिर रही हैं। यूएई के राष्ट्रपति के सलाहकार की तरफ से बताया गया कि ईरानी मिसाइल हमलों में कई इमारतों को क्षति पहुंची है, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।
Dubai News Live: भाइयों पर नहीं केवल अमेरिकी ठिकानों पर हमला: अराघची
Dubai News Live: सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने पूरे मिडिल-ईस्ट के ऊपर हमला करना शुरू कर दिया है। अब ईरान के विदेश मंत्री की तरफ से कहा गया है कि ईरान केवल अमेरिकी ठिकानों पर हमला बोल रहा है। वह किसी भी सूरत में अपने गल्फ देशों के भाइयों (मुस्लिम देशों) के खिलाफ हमला नहीं कर रहा है।
Dubai News Live: ईरान के हमलों से संयुक्त अरब अमीरात में 3 की मौत, 58 घायल
Dubai News Live: ईरान के हमलों ने संयुक्त अरब अमीरात में तहलका मचाया हुआ है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक हुए हमलों में करीब 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 58 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
Dubai News Live: ईरानी हमलों में कुवैत में एक की मौत, 32 घायल
Dubai News Live: इजरायल, अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद कुवैत समेत कई देशों में स्थिति गंभीर हो गई है। कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में मौजूदा घटनाक्रम के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए।मंत्रालय ने बताया कि घायलों का इलाज अल-अदान अस्पताल में किया जा रहा है।
Dubai News Live: सऊदी अरब ने ईरान के राजदूत को किया तलब
Dubai News Live: गल्फ देशों पर ईरानी हमलों को लेकर सभी देशों ने नाराजगी जाहिर की है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसने ईरान के राजदूत को तलब किया है, क्योंकि सऊदी अरब ने तेहरान पर अपने क्षेत्र को निशाना बनाकर हमले करने का आरोप लगाया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “ईरान द्वारा सऊदी अरब और कई मित्र देशों को निशाना बनाकर किए गए दुस्साहसी हमलों के जवाब में विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब में ईरान के राजदूत को तलब किया है।”
Dubai News Live: इजरायल के बेत शमेश में ईरानी मिसाइल का हमला, 6 की मौत
Dubai News Live: टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक मैगन डेविड अदोम एम्बुलेंस सेवा ने बताया कि मध्य इजरायल के शहर बेत शमेश में ईरानी मिसाइल का हमला हुआ है। इस हमले में मरने वालों की संख्या 6 हो गई है। यह मिसाइल एक रिहायशी इलाके पर गिरी थी।
Dubai News Live: जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा ने मिडल-ईस्ट में क्षेत्रीय उड़ानों को 8 मार्च तक रद्द किया।
Dubai News Live: जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा ने तेल अवीव, बेरूत, अम्मान, एरबिल, दम्माम और तेहरान के लिए अपनी उड़ानें 8 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी हैं, जिससे पहले से लागू रद्द उड़ानों का विस्तार हो गया है। एयरलाइन ने कहा कि यह निर्णय मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति के कारण लिया गया है।
Dubai News Live: ईरान के पलटवार के केंद्र में आया दुबई, फिर सुनाई दिए धमाके
Dubai News Live: ईरान की मिसाइलें लगातार मिडल-ईस्ट को निशाना बना रही हैं। अलजजीरा कि रिपोर्ट के मुताबिक दुबई में एक बार फिर से धमाके सुनाई दिए हैं।
Dubai News Live: एम्बेसी से दूर रहो; जॉर्डन में कर्मचारियों को अमेरिकी प्रशासन का निर्देश
Dubai News Live: ईरान द्वारा किए जा रहे पलटवार ने पूरे मध्य-पूर्व की स्थिति को बदल दिया है। अमेरिका ने जॉर्डन की एम्बेसी में तैनात अपने कर्मचारियों से कार्यालय से दूर रहने के लिए कहा है।
Dubai News Live: जहाजों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पहले खुले पानी में डाला लंगर
Dubai News Live: इजरायल,ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध की वजह से मध्य-पूर्व बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। रॉयटर्स ने शिपिंग डेटा का हवाला देते हुए बताया कि मध्य पूर्व में टकराव बढ़ने के साथ ही, कच्चे तेल और द्रवीकृत प्राकृतिक गैस वाले कम से कम 150 टैंकरों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पार खाड़ी के खुले पानी में लंगर डाल दिया है।
Dubai News Live: दुक्म बंदरगाह पर ईरानी हमले से भड़का ओमान, बताया खतरनाक कदम
Dubai News Live: इजरायली हमलों का पलटवार कर रहे ईरान ने ओमान के दुक्म बंदरगाह को भी निशाना बनाया था। अब इस घटना पर बयान जारी करते हुए खाड़ी सहयोग परिषद प्रमुख
खाड़ी सहयोग परिषद के प्रमुख जासेम अल-बुदैवी ने ओमान के दुक्म बंदरगाह पर ईरान के हमले और ओमान के तट पर एक तेल टैंकर को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए इसे “गंभीर उल्लंघन और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाला एक खतरनाक कदम” बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कदम खाड़ी क्षेत्र की स्थिरतता को कमजोर करती हैं।
Dubai News Live: दुबई में फिर हमला, एयरपोर्ट बंद
Dubai News Live: ईरान द्वारा मध्य पूर्व के देशों में स्थित प्रमुख अमेरिकी ठिकानों पर हमले के बाद, संयुक्त अरब अमीरात पर भी हमला हुआ। दुबई, अबू धाबी और दोहा के प्रमुख हवाई अड्डे बंद कर दिए गए। दुबई एयरपोर्ट को नुकसान पहुंचा है और अधिकारियों के अनुसार चार लोग घायल हुए हैं।
Dubai News Live: ईरान-अमेरिका, इजरायल तनाव के बीच मिडल-ईस्ट में फंसे भारतीय नागरिक
Dubai News Live: ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की जंग ने पूरे मिडल-ईस्ट में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है। ईरान की जवाबी कार्रवाई की वजह से मिडल-ईस्ट के देशों में कई भारतीय फंस गए हैं। बंगाल की लोकप्रिय अभिनेत्री सुभाश्री गांगुली भी इस वक्त दुबई में फंसी हुई है। उनके विधायक पति टीएमसी के राज चक्रवर्ती ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “पत्नी और बेटा इस वक्त होटल में सुरक्षित हैं, हम बहुत चिंतित हैं। हालांकि दुबई में आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित है। देखते हैं हवाई सेवाएं कब दोबारा शुरू होती हैं। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कुवैत की निवासी अनन्या दत्ता ने बताया कि उनके पति ने ईरान के हवाई हमले के दौरान एक ड्रोन को स्थानीय एयरपोर्ट पर गिरते हुए देखा है।
Dubai News Live: मिडल-ईस्ट में सीबीएसई की परीक्षाएं स्थगित
Dubai News Live: बहरीन, कुवैत, ईरान, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात सहित मिडल-ईस्ट में सीबीएसई के छात्रों के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जो सोमवार, 2 मार्च, 2026 से शुरू होने वाली थीं, स्थगित कर दी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड 3 मार्च को स्थिति की समीक्षा करेगा और 5 मार्च को परीक्षाओं के संचालन के संबंध में आगे की जानकारी दी जाएगी।
Dubai News Live: रियाद में जोरदार धमाके सुनाई दिए
Dubai News Live: रविवार को सऊदी राजधानी रियाद के पूर्वी हिस्से में निवासियों ने जोरदार धमाकों की आवाज सुनी, क्योंकि ईरान खाड़ी क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन जवाबी हमले कर रहा है। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक रियाद के निवासियों ने बताया कि उन्होंने कई जोरदार धमाके सुने और धुआं उठता देखा।
Dubai News Live: नेतन्याहू की ईरानी लोगों से अपील- ऐसा मौका जाने मत दो
Dubai News Live: खामेनेई की मौत के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ईरानी लोगों से सड़कों पर उतरकर सत्ता को उखाड़ फेंकने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसा मौका पीढ़ियों में एक बार आता है, ऐसे में इस मौके पर शांत न बैठे संघर्ष करें और अपने भविष्य को सुरक्षित करें।
Dubai News Live: कब खुलेगा यूएई का एयर स्पेस?
Dubai News Live: इजरायल और अमेरिकी की तरफ से किए गए हमले पर ईरान के पलटवार से मध्य-पूर्व में युद्ध की स्थिति पैदा हो गई है। इसकी वजह से पूरे क्षेत्र के एयर स्पेस को बंद कर दिया गया है, जिसके चलते दुबई और अबू धाबी से आने-जाने वाली 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। अधिकारियों ने यूएई के हवाई क्षेत्र को फिर से खोलने की कोई समयसीमा घोषित नहीं की है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, दुबई इंटरनेशनल, जो दुनिया का सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय यात्रा सेंटर है और प्रतिदिन 1,000 से अधिक उड़ानों का संचालन करता है, खाड़ी देशों में रात भर चले ईरानी जवाबी हमलों में क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद कर दिया गया था।
Dubai News Live: अबू धाबी और दुबई में फंसे लोगों को भारत की सलाह
Dubai News Live: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के हमलों के बाद मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष के मद्देनजर, भारत ने शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात के हवाई अड्डों पर फंसे यात्रियों के लिए एक सलाह जारी की। शनिवार देर रात जारी एक सलाह में, अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि दूतावास और वाणिज्य दूतावास UAE के अधिकारियों के संपर्क में हैं।
Dubai News Live: ईरान के हमलों पर यूएई की चेतावनी, कहा- पड़ोसियों से नहीं है आपकी लड़ाई
Dubai News Live: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के सलाहकार अनवर गरगाश ने खाड़ी क्षेत्र में ईरान की जवाबी कार्रवाई की कड़ी निंदा की, जिसके कारण कुछ लोगों की जान गई और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा।
उन्होंने एक्स पर लिखा, “खाड़ी देशों के खिलाफ ईरान की आक्रामकता अपने लक्ष्य से चूक गई और ईरान को उसके नाजुक समय में अलग-थलग कर दिया। आपका युद्ध अपने पड़ोसियों से नहीं है। इस तनाव को बढ़ाकर आप उन लोगों की बात की पुष्टी कर रहे हैं, जो ईरान को क्षेत्र के लिए खतरे का मुख्य स्रोत और उसके मिसाइल कार्यक्रम को अस्थिरता का स्थायी प्रतीक मानते हैं। होश में आइए, अपने परिवेश पर ध्यान दीजिए और अलगाव और तनाव के बढ़ते दायरे के और बढ़ने से पहले अपने पड़ोसियों के साथ तर्क और जिम्मेदारी से पेश आइए।”
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play