—विज्ञापन—
IPL 2026 Auction: पंजाब किंग्स की टीम ने पिछले सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया था. ऐसे में इस सीजन फ्रेंचाइजी को सिर्फ 4 खिलाड़ी ही मिनी ऑक्शन में खरीदने हैं. जिसके लिए फ्रेंचाइजी कुल 5 खिलाड़ियों के पीछे ऑक्शन के दौरान भाग सकती है. इनमें से 1 खिलाड़ी पर कप्तान श्रेयस अय्यर की नजरें हैं. पंजाब के पास 11.4 करोड़ का पर्स है.
पंजाब किंग्स के लिए पहले भी खेल चुके जॉनी बेयरस्टो पर भी पैसों की बारिश हो सकती है. फ्रेंचाइजी को विकेटकीपर बल्लेबाज की जरूरत है. ऐसे में वो जॉनी बेयरस्टो पर बड़ा निवेश कर सकते हैं. बेयरस्टो हालांकि टॉप ऑर्डर में ही खेलते हुए नजर आते हैं.
एरोन हार्डी को रिलीज करने के बाद अब पंजाब किंग्स की टीम विदेशी तेज गेंदबाज के लिए लुंगी एनगिडी की तरफ जा सकती है. लुंगी ने पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था. ऐसे में वो पंजाब की नजरों में होंगे.
इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ पर पंजाब किंग्स की नजरें होंगी. जोश इंग्लिस के बाहर जाने के बाद फ्रेंचाइजी एक विदेशी विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश में है. ऐसे में वो स्मिथ के पीछे ऑक्शन में जा सकती है. स्मिथ किसी भी नंबर पर खेलने को तैयार रहते हैं.
भारतीय तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी पर भी फ्रेंचाइजी निवेश कर सकती है. यूपी टी20 लीग में त्यागी ने अच्छा प्रदर्शन किया था. ऐसे में उसकी वजह से त्यागी पर भी पैसों की बारिश हो सकती है. त्यागी के पास अच्छी स्पीड भी है.
पंजाब किंग्स को एक बैकअप स्पिनर चाहिए. ऐसे में वो अथर्व अंकोलेकर की तरफ जा सकते हैं. अथर्व मुंबई में श्रेयस अय्यर के साथ खेल चुके हैं. ऐसे में कप्तान भी चाहेंगे कि वो इस खिलाड़ी को अपनी टीम का हिस्सा बनाए.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in