Stock Watch: मिडिल ईस्ट में जारी जंग का साया अब भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल सकता है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ती तनातनी के बीच आज यानी सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत धीमी रहने के आसार हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशकों की धारणा काफी कमजोर बनी हुई है।
विदेशी बाजारों के रुख को दर्शाने वाला गिफ्ट निफ्टी भी आज बाजार में कमजोरी का संकेत दे रहा है। यह 25,230 के स्तर पर है, जो निफ्टी के पिछले बंद भाव से करीब 108 अंक नीचे है। इसका साफ मतलब है कि आज कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ होगी।
दरअसल, ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अमेरिका-इजराइल हमले में मारे जाने की खबर ने पूरे क्षेत्र में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। इससे पहले शुक्रवार को भी इसी तनाव के चलते भारतीय बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी और निफ्टी 25,200 के नीचे आ गया था। एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर का कहना है कि यह टकराव जितना गहराएगा, बाजार पर उतना ही दबाव बढ़ेगा।
ईरान संकट के बीच अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट्स ने अपने इजराइल स्थित हाइफा पोर्ट को लेकर बड़ी जानकारी दी है। कंपनी ने कहा कि उसका सारा बुनियादी ढांचा और परिचालन बिल्कुल सुरक्षित है और युद्ध का उस पर कोई असर नहीं पड़ा है।
ईरान में भड़की इस जंग ने कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उछाल ला दिया है। ऐसे में ओएनजीसी और ऑयल इंडिया जैसी सरकारी तेल कंपनियों के शेयरों में आज खासी हलचल देखने को मिल सकती है।
टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल ने गूगल (Google) के साथ साझेदारी की है। इसका मकसद यूजर्स को मैसेजिंग का बेहतर और सुरक्षित अनुभव देना है। इस खबर से कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है।
टाटा मोटर्स ने फरवरी महीने में अपनी बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं। कंपनी ने पिछले साल की तुलना में इस साल फरवरी में 35% ज्यादा गाड़ियां बेची हैं, जो निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत है।
अगर आप डिविडेंड के शौकीन हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। डिफेंस की कंपनी बीईएल (BEL) ने 1.95 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए 5 मार्च को रिकॉर्ड डेट तय की गई है।
अरबिंदो फार्मा: कंपनी की यूनिट का यूएस एफडीए ने निरीक्षण किया।
स्पाइसजेट: सुप्रीम कोर्ट में एक मामले में झटका लगने के बावजूद कंपनी ने कहा कि उसके कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
अडानी ग्रीन एनर्जी: कंपनी ने गुजरात के खावड़ा में 185 मेगावाट की विंड एनर्जी प्रोजेक्ट शुरू कर दी है।
दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में ‘कुछ अलग’ पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play