कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश! F-15 Eagle से ईरान पर थी हमले की तैयारी, वीडियो जारी कर क्या बोली IRGC? – Zee News

US F-15 crash Kuwait: F-15 अमेरिका का बेहद ताकतवर ट्विन-इंजन सुपरसोनिक लड़ाकू विमान है. इसे साल 1970 के दशक में विकसित किया गया था. इसे अमेरिकी कंपनी McDonnell Douglas ने तैयार किया था. जो बाद में Boeing का हिस्सा बन गई. F-15 अपनी जबरदस्त रफ्तार और ताकत के लिए जाना जाता है.
US F-15 crash Kuwait: ईरान ने दावा किया कि उसने कुवैत में एक अमेरिकी F-15 लड़ाकू विमान मार गिराया है. इस दौरान ईरान ने विमान के गिरते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है. इसमें F-15 विमान आग की लपटों के साथ नीचे गिरता दिख रहा है.  हालांकि अभी यह तय नहीं है कि विमान अमेरिकी था या इजराइली का. क्योंकि दोनों देशों की वायुसेना इस फाइटर जेट का इस्तेमाल करती है. कुछ सूत्रों ने इसे में ‘फ्रेंडली फायर’ की आशंका जताई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए.
F-15 की खासियत क्या है?
F-15 अमेरिका का बेहद ताकतवर ट्विन-इंजन सुपरसोनिक लड़ाकू विमान है. इसे साल 1970 के दशक में विकसित किया गया था. इसे अमेरिकी कंपनी McDonnell Douglas ने तैयार किया था. जो बाद में Boeing का हिस्सा बन गई. F-15 अपनी जबरदस्त रफ्तार और ताकत के लिए जाना जाता है.
F-15 की स्पीड कितनी है?
यह करीब मैक 2.5 यानी लगभग 2600 से 3000 किमी प्रति घंटे की गति से उड़ सकता है. 65000 फीट से अधिक ऊंचाई तक जा सकता है. इसके दो शक्तिशाली इंजन इसे तेज चढ़ाई करने और भारी हथियार ले जाने की क्षमता देते हैं. यही वजह है कि इसे एयर सुपीरियरिटी फाइटर कहा जाता है. समय के साथ इसमें कई अपग्रेड किए गए हैं. इनमें आधुनिक रडार, डिजिटल कॉकपिट और लंबी दूरी तक टारगेट को ट्रैक करने की क्षमता शामिल है.
मिसाइल ट्रक क्यों कहते हैं?
F-15 जमीन पर भी सटीक हमले कर सकते हैं. यह एयर-टू-एयर मिसाइल, एयर-टू-ग्राउंड बम और प्रिसिजन गाइडेड हथियार ले जा सकता है. इसके आधुनिक वर्जन F-15EX, को बड़ी संख्या में लंबी दूरी की मिसाइलें ले जाने की क्षमता के कारण मिसाइल ट्रक भी कहा जाता है.
किन-किन देशों के पास है?
दुनिया के कई देश इस विमान का इस्तेमाल कर रहे हैं. अमेरिका इसका सबसे बड़ा ऑपरेटर है. उसकी वायुसेना में इसके अलग-अलग वर्जन सेवा में हैं. इजरायल ने इसे अपने हिसाब से मॉडिफाई कर कई अभियानों में इस्तेमाल किया है. सऊदी अरब, कतर, जापान और दक्षिण कोरिया भी अपने-अपने आधुनिक वर्जन के साथ F-15 उड़ाते हैं. इसकी रफ्तार, मारक क्षमता और लगातार हुए अपग्रेड इसे आज भी बेहद खतरनाक बनाते हैं. 
क्यों हमला तेज हुआ?
अमेरिका और इजराइल ने तेहरान में सरकारी ठिकानों और ईरानी सैन्य अड्डों पर मिसाइल हमले किए थे. इसके जवाब में ईरान ने तेल अवीव और क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू कर दिए. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्ला अली खामेनेई की पहले दिन हुई मौत के बाद हालात और बिगड़ गए. 
ये भी पढ़ें: 155 मिमी का देसी भौकाल! रिलायंस के नए गोलों का फाइनल ट्रायल शुरू, विदेशी हथियार कंपनियों की उड़ा दी नींद
Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, जियो-पॉलिटिक्स, इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स, इंडियन नेवी, हथियारों और डिफेंस की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप 
 
 
सचेंद्र सिंह का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से है. इन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई ‘संगम नगरी’ प्रयागराज में स्थित इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की है. पढ़ने और लिखने में इनकी ऐसी रूचि रही कि इन्होंने पत्रकारिता जगत से जुड़कर अपना करियर बनाने की ठान ली. फिलहाल सचेंद्र ज़ी मीडिया समूह से जुड़कर ‘ज़ी भारत : ZEE Bharat’ के डिजिटल प्लेटफॉर्म में अपना योगदान दे रहे हैं. …और पढ़ें
By accepting cookies, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News