भारत में विज्ञान प्रचार-प्रसार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने वाली पुरानी संस्थाओं में शुमार विज्ञान परिषद् प्रयाग को नागरी प्रेस, अलोपीबाग में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान हिन्दी में विशिष्ट विज्ञान लेखन के लिए ‘प्रवीण स्मृति सूचना प्रौद्योगिकी
परिषद् की चयन समिति ने हिन्दी में विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी पर उनके उत्कृष्ट, जनोन्मुख और प्रेरक लेखन के आधार पर सर्वसम्मति से उन्हें चयनित किया। समारोह में परिषद् के सभापति प्रो. कृष्ण बिहारी पांडे, डॉ. शिवगोपाल मिश्र (प्रधानमंत्री, विज्ञान परिषद् प्रयाग), अभिनव कोहली (सॉफ्टवेयर इंजीनियर) समेत शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, साहित्यकारों और गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की।
वक्ताओं ने डॉ. कोहली के सतत विज्ञान संप्रेषण प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका लेखन समाज में वैज्ञानिक चेतना और तर्कशील दृष्टिकोण को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अंत में डॉ. कोहली ने परिषद् के प्रति आभार जताते हुए हिन्दी विज्ञान लेखन को और व्यापक व प्रभावशाली बनाने का संकल्प लिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.