Iran News: मिडिल ईस्ट में ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद अब जंग की आग कई देशों तक फैल चुकी है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई कर खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों के अलावा प्रमुख तेल ठिकानों को भी निशाना बनाया है, जिसके बाद कई अरब देश ईरानी हमलों की खुलकर निंदा कर रहे हैं। इस बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक और ऐसा दावा किया है जो वैश्विक स्तर पर चिंताएं बढ़ा सकता है। ट्रंप ने कहा है कि अरब देश अब ईरान के खिलाफ युद्ध में उतरना चाहते हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को CNN को बताया कि ईरान ने कई अरब देशों पर हमले गए और इसीलिए इन देशों ने अपना रुख बदल लिया है। ट्रंप ने कहा, “हम हैरान थे।… अब वे लड़ना चाहते हैं। वे पहले इसमें शामिल होने के लिए इच्छुक नहीं थे पर अब वे शामिल होने पर जोर दे रहे हैं।” ट्रंप ने यह भी कहा है कि ईरान पर हमलों की अभी सिर्फ शुरुआत हुई है और अब अमेरिका ईरान पर और भी जोरदार प्रहार करेगा।
डोनाल्ड ट्रंप ने यह दावा ऐसे समय में किया है जब ईरान ने बहरीन, जॉर्डन, कुवैत, सऊदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों पर लगाए हमले किए हैं। ईरान ने इन हमलों के लिए अमेरिका और इजरायल को दोषी ठहराया है, लेकिन अरब देशों ने ईरानी हमलों की कड़ी निंदा की है। इन देशों ने अमेरिका के साथ मिलकर एक संयुक्त बयान भी जारी किया है।
सोमवार को 6 अरब देशों ने अमेरिका के साथ मिलकर एक साझा बयान जारी किया जिसमें पूरे इलाके में ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों की कड़ी निंदा की गई। इन देशों ने इसे लापरवाही भरा और अनुचित कदम बताया है। इस स्टेटमेंट पर अमेरिका, बहरीन, जॉर्डन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने दस्तखत किए जहां ईरान के हमलों को आजाद देशों पर बिना सोचे-समझे किया जाने वाला हमला बताया।
बयान में लिखा था, “इन हमलों में आजाद देशों को निशाना बनाया गया, आम लोगों की आबादी को खतरे में डाला और इंफ्रास्ट्रक्चर को भी नुकसान पहुंचाया।” इन देशों में ने ईरान के बर्ताव को एक खतरनाक कदम बताया और कहा गया कि वे इस इलाके की रक्षा के लिए एकजुट हैं। एकजुट होने का संदेश देकर ये देश ईरान को चेतावनी दे रहे हैं। ऐसे में अगर डोनाल्ड ट्रंप का दावा सच हुआ तो यह युद्ध महायुद्ध में बदल सकता है।
जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play