लो या फिर छोड़ दो…DMK-कांग्रेस में नहीं बन पा रही है बात; कांग्रेस की किस मांग को नकार रहे हैं स्टालिन? – Zee News

Tamil Nadu News: कांग्रेस और DMK में शीट शेयरिंग को लेकर अनबन छिड़ी है. अब DMK ने कांग्रेस को अल्टीमेटम देते हुए कांग्रेस से कहा है कि 25 विधानसभा सीटें और 1 राज्यसभा सीटें लो या फिर छोड़ दो.
Trending Photos
Tamil Nadu News: तमिलनाडु में DMK और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर तकरार छिड़ी है. अब DMK ने कांग्रेस को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 25 विधानसभा सीटें और 1 राज्यसभा सीटें लो या फिर छोड़ दो. जिसके बाद कांग्रेस ने कहा है कि वह यह ऑफर स्वीकार नहीं कर सकती है. कांग्रेस ने 41 विधानसभा सीटें और दो राज्यसभा सीटें मांगी थीं. सीट शेयरिंग को लेकर  DMK के संगठन सचिव ने क्या कुछ कहा है आइए जानते हैं. 

DMK के संगठन सचिव और सीट-शेयरिंग पैनल के सदस्य आर एस भारती ने बताया कि कांग्रेस के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान पार्टी का ऑफर साफ-साफ बता दिया गया था. अब उन्हें इसे लेना है या मना करना है, ये वो जानें, हमारे ऑफर में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी ने कोई डेडलाइन तय नहीं की है.

नहीं मानी है मांग
AICC नेता गिरीश चोडकर ने कहा कि बातचीत पैनल ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें बताया गया है कि DMK ने उनकी मांग नहीं मानी है. TOI के मुताबिक चोडनकर ने लीडरशिप को बताया है कि बातचीत बीच में ही रुक गई है क्योंकि DMK ने पावर-शेयरिंग और ज्यादा सीटों की मांग पर पॉजिटिव जवाब नहीं दिया. CM के जन्मदिन वाले दिन कांग्रेस हाईकमान ने तमिलनाडु में पार्टी MLAs से अलायंस ऑप्शन पर फीडबैक लेने के लिए संपर्क किया था.

Add Zee News as a Preferred Source

विधायकों से किया गया संपर्क
AICC जनरल सेक्रेटरी के सी वेणुगोपाल और कुछ अन्य लोगों ने यहां MLAs से संपर्क किया. जिसमें ज्यादातर ने DMK अलायंस में बने रहने का फेवर किया, जबकि कुछ ने कहा कि अगर DMK ज्यादा सीटें ऑफर नहीं करती है तो पार्टी TVK पर विचार कर सकती है. TNCC प्रेसिडेंट के सेल्वापेरुंथगई ने सुलह की बात करते हुए कहा कि अलायंस में कोई कन्फ्यूजन या संकट नहीं है. हर चुनाव में बातचीत होती है. हर पार्टी ज्यादा सीटें मांगती है और आखिरकार एक सेटलमेंट हो जाता है.
प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बात
आगे कहा कि यहां भी ऐसा ही होगा, हम कुछ और सीटें मांग रहे हैं. सेल्वापेरुंथगई ने TVK के साथ किसी भी बातचीत या दूसरे अलायंस तलाशने के लिए हाई कमांड से किसी भी निर्देश से इनकार किया. उन्होंने कहा कि कोई बैकडोर पॉलिटिक्स नहीं है. TVK के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी और AICC नेताओं के बीच कोई बातचीत नहीं हुई. रिपोर्टरों के इस सवाल का जवाब देते हुए कि क्या TVK कांग्रेस के साथ अलायंस कर सकता है, TVK के जॉइंट जनरल सेक्रेटरी सी टी आर निर्मल कुमार ने कहा कि अलायंस आखिरी मिनट में भी बदल सकते हैं. 
ये भी पढ़ें: बंगाल में चुनावी बिगुल बजने वाला है? 6–7 चरणों में चुनाव की तैयारी, EC की रणनीति क्या है?
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News