1300 करोड़ कमाकर भी, 'धुरंधर' नहीं तोड़ पाई इस 50 साल पुरानी फिल्म का रिकॉर्ड, आज भी कर रही नंबर 1 पर ट्रेंड – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Dhurandhar vs Sholay Records Breaks: फिल्म धुरंधर इस समय देश की सबसे बड़ी फिल्म है. सभी बोल रहे हैं, इसने सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. धुरंधर फिल्म ने इस 50 साल पुरानी फिल्म का अभी तक रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है. आइए जानते हैं कौन सी है ये दिग्गज फिल्म.
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर, बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. यह एक स्पाई एक्शन फिल्म है, जिसको दुनियाभर से प्यार मिल रहा है. इसने अभी तक वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं भारत में इसने 900 करोड़ से ज्यादा कमाई की है. (Credit- Printerest)
इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े, लेकिन इस 50 साल पुरानी फिल्म के रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं पहुंच सकी. धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की यह फिल्म का नाम 'Sholey' है. धुरंधर ने शोले का रिकॉर्ड अभी तक नहीं तोड़ पाया है. (Credit- Printerest)
फिल्म शोले, 1975 में रिलीज हुई. यह क्लासिक कल्ट फिल्म ने 10 करोड़ से भी ज्यादा टिकट बेचे थे. धुरंधर ने अभी तक इस फिल्म का ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है. बता दें कि धुरंधर ने अभी तक भारत में सिर्फ 4 करोड़ से ज्यादा ही टिकट बेच पाए हैं. (Credit- Printerest)
इस हिसाब से धुरंधर अभी भी 50 साल पुरानी फिल्म शोले से काफी पीछे है. हालांकि, फिल्म धुरंधर ने दंगल (3.7 करोड़), पीके (3.5 करोड़), बॉर्डर (3.7 करोड़) और कुछ कुछ होता है (3.5 करोड़) जैसी दिग्गज फिल्मों को पछाड़ दिया है. (Credit- Printerest)
फिल्म शोले में आपको अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और जया बच्चन का रोल मिलेगा. इसमें दोस्ती, प्यार, हंसी, एक्शन का मिलाजुला डोज मिलेगा.  यह आज भी सबसे ज्यादा टिकट बेचने वाली भारतीय फिल्म है.(Credit- Printerest)
शोले की कहानी, डायलॉग और किरदार इतने मजबूत हैं कि आज भी लोग उन्हें याद करते हैं. “ये हाथ मुझे दे दे ठाकुर”, “कितने आदमी थे” जैसे डायलॉग आज भी जुबान पर हैं. फिल्म ने 50 साल बाद भी अपना जादू नहीं खोया. जबकि आज की फिल्में महंगी टिकटों पर चलती हैं, उस समय टिकट सस्ते थे और लोग बार-बार थिएटर जाते थे.(Credit- Printerest)
धुरंधर में भी अच्छी कहानी है, लेकिन इस पुरानी फिल्म के आगे धुरंधर जैसी फिल्म भी पछाड़ खाकर गिर गई. बता दें कि धुरंधर 2 का टीजर भी रिलीज हो चुका है. 19 मार्च, 2026 को धुरंधर 2 सिनेमाघरों में नजर आने वाली है. (Credit- Printerest)
यह फिल्म आदित्य धर ने डायरेक्ट की है. वहीं रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल नजर आएंगे. बता दें कि यह फिल्म कई देशों में बैन थी, फिर भी OTT पर रिलीज होने के बाद पाकिस्तान में धुरंधर ट्रेंड कर रही थी. अब सभी निगाहें इसके पार्ट 2 पर टिकी हुई हैं. (Credit- Printerest)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News