Feedback
बिग बॉस फेम एक्ट्रेस आयशा खान ने आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के पॉपुलर डांस सॉन्ग ‘शरारत’ से देशभर में अलग पहचान बना ली है. इसमें आयशा को टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा के साथ देखा गया था. ये गाना इतना पॉपुलर हुआ कि सभी इसपर झूमने पर मजबूर हो गए. कुछ वक्त पहले ही आयशा खान ने खुलासा किया था कि गाने की शूटिंग के दौरान उन्हें पीरियड्स हो रहे थे. इस खुलासे के बाद वो हुआ, जिसकी उम्मीद एक्ट्रेस ने नहीं की थी.
आयशा खान ने अपनी लेटेस्ट बातचीत में बताया है कि सोशल मीडिया पर उनका बयान वायरल होने के बाद यूजर्स ने उनकी आलोचना की और उन्हें ट्रोल किया. आयशा ने कहा कि उनके इस ‘नॉर्मल’ कबूलनामे पर मिले रिएक्शन से वे शॉक्ड हैं. उनका मानना है कि ज्यादातर ट्रोलिंग पुरुष यूजर्स की तरफ से हो रही है.
पीरियड्स पर बात करने पर ट्रोल हुईं आयशा
एक्ट्रेस ने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजकल जो भी आप करते या कहते हैं, सब कुछ मजाक, डार्क ह्यूमर और फन बन जाता है. यह अच्छी बात है कि आप हर चीज पर हंस सकते हैं. लेकिन हर चीज पर हंसना मजेदार नहीं होता. शायद मुझे एहसास भी नहीं हुआ, क्योंकि मेरे लिए यह इतना नॉर्मल है. हर महीने हम इस साइकिल से गुजरते हैं. पीरियड्स में हम बहुत सारी चीजें करते हैं.’
मोजो स्टोरी के Women of India समिट में आयशा खान ने याद किया कि ‘शरारत’ की गाने की शूटिंग पीरियड्स के दौरान करने की बात कहने के एक हफ्ते बाद सोशल मीडिया पर इसके मीम्स छा गए थे. उन्होंने कहा, ‘मेरा पीरियड्स पर होना अचानक नेशनल जोक बन गया.’ जोक्स में वायरल मीम टेम्प्लेट ‘पीक डिटेलिंग बाय आदित्य धर’ वाले भी शामिल थे, जो मौजूदा गल्फ-ईरान संघर्ष को भी नहीं बख्श रहे.
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘हमें सच में अपने बेटों और भाइयों को एजुकेट करने की जरूरत है. मुझे यकीन है कि जोक्स पुरुषों के थे. यह बहुत बुरा था.’ हालांकि उन्होंने साफ किया कि वे रिएक्शन्स से एक सेकंड के लिए भी शर्मिंदा नहीं हुईं. आयशा ने कहा, ‘मैं एक गर्व वाली महिला हूं. मैंने जो भी पीरियड्स के दौरान किया, उस पर मुझे बहुत गर्व है. आप पीरियड्स के बिना वह नहीं कर पाते. मैंने वह सब पीरियड्स में किया.’
A post shared by Ayesha Khan (@ayeshaakhan_official)
आयशा ने दावा किया कि सिर्फ वे ही नहीं, उनके आसपास की सभी महिलाएं पीरियड्स के दौरान काम करती रहती हैं और एक्सेल भी करती हैं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि अगर इस रूम में 100 महिलाएं हों, तो कम से कम पांच या दो महिलाएं अभी पीरियड्स में होंगी. हम बस इसे बड़ा नहीं बनाते इसलिए हमें एहसास नहीं होता. तो अगर हम इसे बड़ा नहीं बनाते, तो आप चिल कर सकते हैं.’
उन्होंने माना कि उन्हें पीरियड्स में ज्यादा दर्द नहीं होता, जो उनकी किस्मत है. लेकिन ‘शरारत’ की शूटिंग के दौरान उन्हें लगता रहा tha कि वे अपना बेस्ट लुक नहीं दे पा रही हैं. आयशा खान ने कबूल किया, ‘बेशक मुझे लगा कि मैं बेस्ट नहीं लग रही क्योंकि मैं ब्लोटेड थी. यह THE सॉन्ग है, तो आप बेस्ट दिखना चाहते हैं. आप इतने एक्साइटेड होते हैं कि बेस्ट दिखना चाहते हैं.’
उन्होंने जोड़ा कि क्रिस्टल की कंपनी और कोरियोग्राफर विजय गांगुली की टीम की सभी महिला कोरियोग्राफर्स ने उन्हें सेट पर बहुत कम्फर्टेबल महसूस कराया था. धुरंधर के ज्यादातर गानों की तरह ”शरारत’ को भी शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया था. ये पूरे देश में हिट हो गया. फिल्म का सीक्वल, ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू