मिसाइल से पहले लैम्बोर्गिनी मार देगी… दुबई में क्यों महंगी कारों से डर में हैं – AajTak

Feedback
अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट के कई देशों पर मिसाइल दागना शुरू कर दिया. इसकी जद में दुबई आ गया है. वहां की कई महत्वपूर्ण इमारतों और जगहों को निशाना बनाया गया. लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है. वहां मिसाइल या सायरन की आवाज से लोगों के बीच पैनिक फैल जा रहा है. ऐसे में वहां लैम्बोर्गिनी जैसी कारें लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है. 
मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसा माहौल बना हुआ है. जहां-जहां अमेरिका के एसेट्स हैं, वहां-वहां ईरान मिसाइलें दाग रहा है. ऐसे में दुबई भी निशाने पर है. मिसाइल और ड्रोन की आवाज आते ही वहां लोग सहम जाते हैं. क्योंकि, अब हालात ऐसे हो गए हैं कि कब, कहां आकर कोई मिसाइल या ड्रोन आ गिरे किसी को कुछ पता नहीं चल पा रहा है. 
I got 3 heart attacks! #dubai pic.twitter.com/fuBvjM4olK
इन सबके बीच दुबई की सड़कों पर दौड़ने वाली लैम्बोर्गिनी और बुगाती गाड़ियों से लोग परेशान हो रहे हैं. क्योंकि, इनसे ऐसी आवाज आती हैं, जैसे मिसाइल हमले के वक्त शोर होता है. ऐसे में इन लग्जरी कारों की आवाज सुनकर भी लोग बिना देखे सहम जाते हैं. अब इसको लेकर दुबई में रहने वाले लोग वीडियो और रील्स शेयर कर रहे हैं. 
यह भी पढ़ें: मारुति 800 को बना दिया लैम्बोर्गिनी जैसा… इस शख्स का जुगाड़ हो रहा वायरल
Indian in Dubai Complains

Missile aur Drone se darr nahi lagta hai sahab

Yeh Lumbergini se darr lagta hai#Iran #iranwar #dubai #dubaiattack #AramcoRefinery #Bahrain #IsraelIranConflict pic.twitter.com/nGd4hftsZJ
सोशल मीडिया पर दुबई में रहने वाले काफी लोगों ने ऐसे रील्स शेयर किए हैं, जिसमें लैम्बोर्गिनी की आवाज सुनाई दे रही है, जो काफी हद तक मिसाइल अटैक की तरह आवाज करती है. यूजर्स ने ऐसे रील्स शेयर करते हुए लिखा है कि मिसाइल से तो बाद में कुछ होगा. इन कारों की आवाज पहले लोगों को हार्ट अटैक दे देगी.
दुबई में दुनियाभर के रईस और पैसे वाले रहते हैं. इसलिए वहां की सड़कों पर लैम्बोर्गिनी और बुगाती जैसी कारों का फर्राटा भरना आम बात है. अब जब दुबई के आसमान पर मिसाइल और ड्रोन कभी भी मंडराते नजर आ जा रहे हैं, तो लोग सोशल मीडिया पर ऐसे रील्स और वीडियो बनाकर इन लग्जरी कार मालिकों से अपील कर रहे हैं कि अपने कारों को घर में ही रखें. क्योंकि, इसकी आवाज सुनकर लोग बिना वजह डर जा रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News