Feedback
ईरान के मिसाइल हमलों के बीच यूएई में फंसीं एक्ट्रेस ईशा गुप्ता और सोनल चौहान तो किसी तरह भारत लौट आईं. लेकिन एक एक्ट्रेस का बेटा विदेश में अब भी फंसा है. जिसे बचाने की भारतीय एक्ट्रेस ने मदद की गुहार लगाई है. मराठी फिल्म और टीवी एक्ट्रेस विशाखा सुभेदार ने इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय अधिकारियों से अपने बेटे को कुवैत से सुरक्षित वापस लाने की अपील की है.
जंग में फंसा बेटा
विशाखा अपना दर्द बताते हुए रो पड़ीं. लगातार बहते उनके आंसूओं ने सिर्फ यही दर्शाया कि वो अपने बेटे को सही सलामत देखने के लिए तड़प रही हैं. क्योंकि मिडिल ईस्ट देशों में इस वक्त नेटवर्क भी बाधित है, कई लोग अपनी फैमिली से बात नहीं कर पा रहे हैं.
रोते हुए विशाखा ने भी पीएम से गुहार लगाई और इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा- प्लीज मेरी मदद कीजिए. मेरा बेटा अभिनय कुवैत में फंसा हुआ है. भारत सरकार, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, देवेंद्र फडणवीस साहेब, एकनाथ शिंदे साहेब, राज साहेब… सबको टैग करते हुए उन्होंने लिखा- प्लीज मदद कीजिए. इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वो रोते हुए पूरी स्थिति बता रही हैं.
विशाखा ने बताया कि उनका बेटा लंदन जा रहा था और कुवैत में उसका लेओवर था. लेकिन ईरान, अमेरिका, इजराइल और खाड़ी देशों जैसे यूएई और कुवैत के बीच चल रहे तनाव की वजह से उसकी लंदन वाली फ्लाइट कैंसिल हो गई और वो कुवैत एयरपोर्ट पर फंस गया. उन्होंने कहा कि एयरलाइन ने फिलहाल उनके बेटे को कुवैत के एक होटल में ठहराया है, लेकिन वहां का माहौल ठीक नहीं है और वो चाहती हैं कि उनका बेटा जल्द से जल्द सुरक्षित घर लौट आए.
A post shared by Vishakha Subhedar (@subhedarvishakha)
विशाखा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे से भी अपील की कि यूएई के अलावा कुवैत में फंसे भारतीयों पर भी ध्यान दिया जाए और उन्हें सुरक्षित वापस लाने की व्यवस्था की जाए. विशाखा का वीडियो सामने आने के बाद एकनाथ शिंदे ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया है.
विशाखा सुभेदार इस समय महाराष्ट्र के ठाणे में रहती हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत करीब 20 साल पहले, 2004 में की थी. वो निलेश साबले के रियलिटी कॉमेडी शो ‘फू बाई फू’ और ‘महाराष्ट्राची हास्यजत्रा’ के लिए खास तौर पर जानी जाती हैं. अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर विशाखा ‘ये रे ये रे पैसा’ फिल्म फ्रेंचाइजी और साल 2025 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी ‘हार्दिक शुभेच्छा’ में भी नजर आ चुकी हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू