Feedback
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में गांग गहर पुरवा गांव के पास किलोमीटर संख्या 224 पर एक तेज रफ्तार पिकअप लोडर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची और चालक की मौत हो गई, जबकि करीब आठ लोग घायल हो गए.
जानकारी के मुताबिक UP83 CT 6615 नंबर की पिकअप लोडर में एक दर्जन सवारियां बैठी थीं. सुबह करीब नौ बजे वाहन अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे के डिवाइडर से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
तेज रफ्तार पिकअप लोडर डिवाइडर से टकराई
घटना की सूचना मिलते ही बांगरमऊ थाने की पुलिस और यूपीडा के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए. सभी घायलों को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया गया. वहां डॉक्टरों ने चालक और तीन वर्षीय बच्ची को मृत घोषित कर दिया. बाकी घायलों का इलाज जारी है.
तीन वर्षीय बच्ची और चालक की मौत, आठ घायल
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पिकअप लोडर डिवाइडर से टकराती नजर आ रही है. जानकारी के अनुसार सभी सवारियां दिल्ली के फरीदाबाद में मजदूरी का काम करती थीं और होली पर अपने घर औरास लौट रही थीं. सूचना मिलने पर सीओ और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात बहाल कराया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू