Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर शहर वासियों के लिए गुड न्यूज है। इस शहर को दस दिन में एक नया फ्लाईओवर मिल जाएगा। ट्रांसपोर्टनगर- पैडलेगंज सिक्सलेन फ्लाईओवर के दोनों ओर के एप्रोच मार्ग दस दिन में बन जाएंगे। उसके बाद फ्लाईओवर के ऊपर वाहन चल सकेंगे। सेतु निगम अधिकारियों के अनुसार मार्च में ही सभी कार्य पूरे जाएंगे। इसमें सफाई- रंग रोगन के साथ स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू हो गया है। फ्लाईओवर जनता को समर्पित किए जाने के बाद इस मार्ग पर यातायात सुविधाएं बेहतर हो जाएंगी। लोगों को इस रूट पर होने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिल जाएगी।
शहर में पैडलेगंज से ट्रांसपोर्टनगर तक सबसे लंबे 2600 मीटर के एलिवेटेड सिक्सलेन फ्लाईओवर का कार्य अंतिम चरण में है। फ्लाईओवर पर गर्डर चढ़ाने और ढलाई करने का काम पूरा हो गया है। उसमें गैप भर दिए गए हैं। ऊपर सतह पर सड़क बनाने का काम पूरा हो गया है, जबकि सफाई और रंगाई का काम किया जा रहा है।
होली की पूर्व संध्या पर मंगलवार को दोनों ओर के एप्रोच मार्ग पर भारी मशीनों से कार्य किया जा रहा था। इस कार्य को दस दिन में पूरा करने का लक्ष्य है। पैडलेगंज एप्रोच में एक ओर रेलिंग का काम अधूरा है, लेकिन सरिया बांधे जाने से जल्द पूरा होने की संभावना है।
नौसड़ से पैडलेगंज तक सिक्सलेन सड़क निर्माण के साथ ही इस मार्ग पर ट्रांसपोर्टनगर से पैडलेगंज तक सिक्सलेन फ्लाईओवर भी बन गया है। इसी मार्ग से हार्बर्ट बांध फोरलेन निर्माण हो रहा है तो एकला बांध भी सड़क का आकार ले रहा है। ऐसी स्थिति में अब इस मार्ग पर नौसड़ चौराहे पर वाहनों के पहिए थमने की समस्या है। गोरखपुर-वाराणसी और गोरखपुर- लखनऊ हाईवे के वाहन नौसड़ चौराहे से होते हुए शहर में आते जाते हैं, इस कारण वहां पुलिस की सक्रियता के बावजूद भी जाम लगने की नौबत आती है। सेतु निगम ने नौसड़ में फ्लाईओवर निर्माण के लिए डीपीआर शासन में भेजी है, जबकि इसमें नगर निगम, बिजली निगम की ओर से प्राप्त यूटीलिटी शिफ्टिंग के स्टीमेट को भी भेज दिया गया है। इसकी डीपीआर स्वीकृत होगी तो फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
सेतु निगम के जीएम मिथिलेश कुमार ने बताया कि ट्रांसपोर्टनगर पैडलेगंज सिक्सलेन फ्लाईओवर में कार्य अंतिम चरण में है। मार्च में ही फ्लाईओवर पूरी तरह तैयार हो जाएगा। दोनों एप्रोच के कार्य दस दिन में पूरे हो जाएंगे, जबकि रंग रोगन का कार्य किया जा रहा है।
अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play