कश्मीर से कन्याकुमारी तक, महिलाओं पर छाया रहता है इन 6 टीवी शो का खुमार, TRP की रेस में भी सबसे आगे – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Top TRP Rating TV Shows: भारत में TV Shows के मामले में कुछ सीरियल्स कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देखे जाते हैं. महिलाएं इन टीवी शोज को काफी पसंद करती हैं. इनकी TRP भी काफी हाई रहती है. आइए जानते हैं इनके बारे में.
भारत में कई लोगों को सास-बहू, ड्रामा, रिएलिटी शो पसंद आते हैं. इनमें महिलाएं प्रमुख हैं. कुछ शोज तो इतने पॉपुलर हैं, कि उन्हें कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देखा जाता है. इनकी TRP हमेशा हाई रहती है. आज हम इन्हीं कुछ शोज के बारे में विस्तार से जानेंगे. (Credit- Printerest)
Anupama- ये शो स्टार प्लस पर आता है. रुपाली गांगुली अनुपमा के मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं. अनुपमा एक मजबूत महिला है जो अपने परिवार और खुद के लिए लड़ती है. महिलाएं इस शो को बहुत देखती हैं क्योंकि ये घरेलू मुद्दों, तलाक और नई शुरुआत की कहानी दिखाता है. TRP में ये अक्सर नंबर 1 पर रहता है. (Credit- Printerest) (Credit- Printerest)
Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2- इसके पहले सीजन की तरह यह दूसरा सीजन भी टीवी पर तहलका मचा रहा है. ये पुराने शो का नया रूप है. स्मृति ईरानी तुलसी का किरदार निभा रही हैं. सास-बहू का रिश्ता, परिवार की लड़ाई और भावनाएं इसमें खूब हैं. पुरानी यादें ताजा करता है. महिलाएं इसे बहुत पसंद करती हैं. TRP में ये टॉप पर रहता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- स्टार प्लस का ये लंबे समय से चल रहा शो है. प्यार, रिश्ते और परिवार की कहानी है. महिलाएं किरदारों से जुड़ जाती हैं। ये शो भावुक कहानियां दिखाता है. TRP रेस में हमेशा आगे रहता है. (Credit- Printerest)
Naagin 7- हर सीजन की तरह ये सीजन नागिन 7 भी टीवी पर तहलका मचा रहा है. Colours पर आने वाला ये सुपरनैचुरल शो है. प्रियंका चाहर चौधरी जैसे कलाकार हैं. यह टीवी शो रहस्य, ड्रामा और एक्शन से भरा है. महिलाएं इसकी रोमांचक कहानी पसंद करती हैं. हाल में TRP में नंबर 1 पर पहुंचा है. (Credit- Printerest)
Udne Ki Asha-Sapno Ka Sahar- यह शो स्टार प्लस पर आता है. इसमें सपने को पाने के लिए संघर्ष की कहानी दिखाई गई है. वहीं परिवार का रोल इसके बीच काफी अच्छे से दिखाया गया है. संघर्ष और परिवार के बीच का रिश्ते को महिलाएं बड़ा एन्जॉय करती हैं. TRP में अच्छी रैंकिंग रखता है.
Tum Se Tum Tak: तुम से तुम तक टीवी सीरियल पूरे भारत में देखा जाने वाला शो है. यह शो प्यार और रिश्तों की अहमियत दिखाता है. इसमें कहानी बिल्कुल नई है और अच्छे कलाकार चुने गए हैं. TRP की लिस्ट में यह टॉप 5 में आता है.
यह सभी टीवी शो पूरे भारत में देखे जाते हैं. वहीं रिएलिटी शो का भी टीवी चैनलों पर अच्छा खासा दबदबा बना हुआ है. लाफ्टर चैलेंज शो, द 50, खतरों के खिलाड़ी, मास्टर शेफ जैसे शोज भी पूरे भारत में महिलाओं द्वारा पंसद किए जाते हैं. (Credit- Printerest)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News