पश्चिम एशिया में तनाव के मद्देनजर अब तक 1580 से अधिक उड़ानें रद्द: नागर विमानन मंत्रालय – News On AIR

मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
मार्च 4, 2026 6:56 पूर्वाह्न
नागर विमानन मंत्रालय ने बताया है कि पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र की स्थिति के मद्देनजर अब तक भारतीय विमानन कंपनियों की एक हजार दो सौ से अधिक उड़ानें और विदेशी विमानन कंपनियों की लगभग तीन सौ अस्सी उड़ानें रद्द की गई हैं।
मंत्रालय ने स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और फंसे हुए यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि भारतीय विमानन कंपनियां आज 58 और उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही हैं। इनमें इंडिगो की 30 और एयर इंडिया तथा एयर इंडिया एक्सप्रेस की 23 उड़ानें शामिल हैं।
यात्रियों को हवाई अड्डे पर जाने से पहले संबंधित एयरलाइन से नवीनतम उड़ान स्थिति की जांच करने और अपडेट के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है।
50 मिन पहले
views 32
44 मिन पहले
views 21
25 मिन पहले
views 21
13 मिन पहले
views 14
11 मिन पहले
views 10
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 4th Mar 2026

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News