उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बदमाश फिर पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ है, पुलिस के अनुसार ये दोनों ही बदमाश एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक पर हमले के आरोपी थे. अलग-अलग एनकाउंटर में गाजियाबाद पुलिस की गोली में ये दोनों ही बदमाश महज 48 घंटे में ढेर कर दिए गए.
घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी गुलफाम और जीशान जो सगे भाई है, उन्होंने दिनांक 27 फरवरी को गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक मुस्लिम पर जानलेवा हमला किया था. पुलिस ने इस मामले में आरोपी जीशान को रविवार 1 मार्च को ढेर कर दिया था, जबकि दूसरा आरोपी गुलफाम मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया.
पुलिस ने बताया कि, यूट्यूबर सलीम पर हमले के आरोपी जीशान और गुलफाम दोनों भाई मूल रूप से अमरोहा के रहने वाले थे और कारपेंटर थे. दोनों ने 27 तारीख को लोनी इलाके में एक्स मुस्लिम सलीम पर जानलेवा हमला किया था. सलीम आज भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है. पुलिस ने यह भी बताया कि हमले का दूसरा आरोपी गुलफाम मंगलवार को थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मारा गया.
पुलिस ने आगे कहा कि, अभी तक की जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों पर पहले कोई मुकदमा नहीं था. दोनों की बारे में यह भी बात भी सामने आई है कि दोनों भाई सोशल मीडिया पर कट्टरता की बात करते थे. पुलिस के मुताबिक, बदमाशों के हमले में घायल सलीम जो कि यूट्यूबर भी है, वह अक्सर सोशल मीडिया पर धर्म की कुरीतियों पर वीडियो बनाकर विरोध करता था, जिससे आरोपियों ने नाराज होकर हमले की वारदात को अंजाम दिया.
बताया गया कि आरोपियों ने पेपर कटर से सलीम की गर्दन रेतने की कोशिश की थी. साथ ही सलीम के पेट पर भी वार किए थे. जीशान की अभी शादी नहीं हुई थी, वहीं गुलफाम की शादी हो चुकी थी. दोनों गाजियाबाद के खोड़ा में रहते थे और साथ ही नोएडा के कंपनी में काम किया करते थे. पुलिस उनके मोबाइल से अन्य मामलों की जांच में जुटी है.
इस संबंध में गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे रविन्द्र गौड़ ने कहा, 27 फरवरी को सुबह के वक्त थाना लोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ था. इसमें पुलिस ने दो आरोपियों को चिन्हित किया था, साथ ही आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित था. इस मामले में एक आरोपी का पहले ही एनकाउंटर हो गया था, जबकि दूसरे आरोपी का एनकाउंटर आज हुआ है.
उन्होंने यह भी बताया है कि, आज दूसरे आरोपी के कोड़ा क्षेत्र में आने की संभावना के चलते गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की टीम पीछे लगी थी. आरोपी को पुलिस टीम से सामना हुआ, आरोपी पुलिस टीम से बचने के प्रयास में थे. बाइक सवार आरोपियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की, जिनमें पुलिस के दो जवान घायल हुए हैं. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी को गोली लगी है.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.