Aligarh Namaz Assault Case: अलीगढ़ के शाहजमाल के तेलीपाड़ा मोहल्ले में नमाज़ पढ़कर लौट रहे युवकों पर हमला किया गया. जब उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हमलावरों ने चार युवकों को घायल कर दिया. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नमाज़ पढ़कर लौट रहे युवकों पर हमले का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि शाहजमाल के तेलीपाड़ा मोहल्ले में कहासुनी के बाद कुछ दबंगों ने युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी. जब दूसरे युवकों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उन पर भी हमला कर दिया गया. इस घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
घायलों को तुरंत इलाज के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. दो युवकों की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. यह घटना अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के तेलीपाड़ा मोहल्ले की बताई जा रही है.
पीड़ित के पिता ने क्या कहा?
पीड़ित के पिता ने बताया कि उनके बच्चे नमाज़ पढ़ने गए थे और नमाज़ के बाद लौट रहे थे, तभी दो ग्रुप में झगड़ा हो गया. सब लोग पुलिस स्टेशन गए, जहां समझौता हो गया. लेकिन, आरोपियों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और मारपीट की. इस मारपीट के बाद पुलिस एक्टिव हो गई और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. सभी आरोपी अपने घरों से भाग गए हैं. मेरे बच्चों का अभी इलाज चल रहा है.
पुलिस का एक्शन
पीड़ित के पिता ने आगे बताया कि परवेज़, सलीम और अनस समेत एक दर्जन लोगों ने उन पर हमला किया. उनके बेटे की हालत बहुत सीरियस है और उसे बड़े हॉस्पिटल में रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. उसकी हालत क्रिटिकल बनी हुई है. इस बीच, पुलिस इस मामले को लेकर बहुत गुस्से में है और पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एक टीम बनाई है. आरोपी जल्द ही पुलिस की हिरासत में होंगे. थाना इंचार्ज ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अभी जांच चल रही है.
यह भी पढ़ें:- रंगों के त्योहार पर मोहब्बत की मिसाल, सड़कों पर उतरकर मुस्लिमों ने खिलाई गुजिया
तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.