Bihar Breaking News Live Today: वे ही रहेंगे सीएम, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों पर भड़के JDU कार्यकर्ता, जोरदार प्रदर्शन – Zee News

Bihar Breaking News Live Update: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे और बिहार की गद्दी पर कोई और व्यक्ति बैठेगा. जैसे ही यह सूचना मिली, JDU के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंच गए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री रहे, इसका जोरदार नारा लगाने लगे.
Trending Photos
Bihar Breaking News Live Update: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे और बिहार की गद्दी पर कोई और व्यक्ति बैठेगा. जैसे ही यह सूचना मिली, JDU के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंच गए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री रहे, इसका जोरदार नारा लगाने लगे. कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में है और आगे रहेंगे. अगर कोई साजिश करना चाहता है तो साजिश को नाकाम कर देंगे. हम यह मांग करते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

Bihar Breaking  News Live Update: निशांत कुमार की पॉलिटिक्स में एंट्री
सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार आज 10 बजे जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे.
Bihar Breaking  News Live Update: मुख्यमंत्री आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा
मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. नारेबाजी और बढ़ती भीड़ को देखते हुए सीएम हाउस की बैरिकेडिंग की गई है. साथ ही, मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
Bihar Breaking  News Live Update: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा
बेगूसराय में एक भीषण सड़क हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इनमें से तीन युवकों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हादसा खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के तारा बरियारपुर के पास हुआ, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उस पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत उठाकर सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया. हालात गंभीर देखते हुए परिजन तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए हैं. 
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News