'ये धार्मिक युद्ध नहीं', ईरान-इजरायल की जंग पर बोलीं खुशबू पाटनी, हेटर्स की लगाई क्लास – AajTak

Feedback
दुनियाभर में इन दिनों ईरान और इजरायल के बीच मचे घमासान को लेकर चर्चा है. इस युद्ध में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो चुकी है. भारत के कई शहरों में लोग खामेनेई की मौत पर मातम मना रहे हैं. भारत सरकार की तरफ से अभी तक ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच छिड़ी जंग पर रिएक्शन नहीं आया है. सरकार की चुप्पी पर विपक्ष भी सवाल पूछ रहा है. उधर, मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों को इंडिया वापस लाने की लगातार कोशिश हो रही है. 
इस बीच एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने देश के लोगों को जंग से जुड़ी बातों को समझाते हुए पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने साफ कहा कि ईरान हमारा देश नहीं है. इस जंग को धर्म की लड़ाई से ना जोड़े, क्योंकि राजनीति में पर्सनल चीजों को नहीं देखा जाता. ये मामला आम लोगों की समझ से कहीं ज्यादा कॉम्पलेक्स है. उन्होंने देशवासियों से अपने हिंदुस्तान के साथ खड़े होने की अपील की है. डिटेल में जानते हैं खुशबू ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा है….
खुशबू ने देशवासियों को क्या सलाह दी?
खुशबू ने पोस्ट में लिखा- जिसे लड़ना है. उसे लड़ने दो. जब तक भारत सीधे इस इरान-इजरायल-अमेरिका के युद्ध में शामिल नहीं है. हमें भावनात्मक रूप से कूदने की जरूरत नहीं है. ये कोई धार्मिक युद्ध नहीं है. ये पावर, सिक्योरिटी और रीजनल इंफ्लुएंस का खेल है. इसे धर्म की लड़ाई समझना बहुत बड़ी गलती है. असल में ये जियोपॉलिटिक्स, मिलिट्री स्ट्रैटिजी और ग्लोबल अलांयस का मामला है. जो आम लोगों की समझ से कहीं ज्यादा जटिल होता है. सोशल मीडिया पर इसे धर्म बनाकर बेचा जा रहा है. लेकिन देशों के फेसलै तेल, शक्ति संतुलन, सुरक्षा और क्षेत्रीय प्रभुत्व से तय होते हैं.
”ईरान हमारा देश नहीं है. किसी दूसरे देश की राजनीति के लिए अपने ही देशवासियों से लड़ना समझदारी नहीं है. याद रखिए मुश्किल समय में कोई बाहरी देश आपको बचाने नहीं आएगा. अपने देश के साथ खड़े रहिए. भावनात्मक नहीं, समझदार रहिए.” खुशबू ने कैप्शन में लिखा- जब युद्ध होता है, दुनिया बंट जाती है. युद्ध ज्यादातर राजनीतिक होता है, पर्सनल नहीं, जब तक कि आप गुलाम न हों. सोचो और फिर काम करो.
खुशबू पाटनी हर मुद्दे पर मुखर होकर बोलती हैं. खासकर तब जब मामला देश से जुड़ा हो. वो भारतीय सेना की पूर्व मेजर हैं. वो भारतीय सेना में लगभग 12 सालों तक कार्यरत रहीं. आर्मी में बतौर लेफ्टिनेंट करियर शुरू किया फिर मेजर बनीं. वो सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस, सामाजिक कामों से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं. खुशबू परिवार संग खेती बाड़ी के काम में भी हाथ बंटाती हैं.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News