गाजियाबाद: मौत को मात देकर लौटे यूट्यूबर सलीम वास्तिक, अस्पताल से आया पहला वीडियो, डॉक्टरों ने दिया बड़ा हेल्थ अपडेट – AajTak

Feedback
गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर और टीवी पैनलिस्ट सलीम वास्तिक पर उनके कार्यालय में घुसकर दो बाइक सवार हमलावरों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया. दिल्ली के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती सलीम वास्तिक को अब होश आ गया है और उन्होंने डॉक्टरों की आवाज पर प्रतिक्रिया दी है. 
पुलिस जांच के अनुसार, हमलावर सगे भाई जीशान और गुलफाम थे, जिन्होंने हेलमेट पहनकर सलीम के गले और पेट पर कई वार किए. आत्मरक्षा में सलीम द्वारा किए गए कड़े विरोध के कारण उनकी जान बच सकी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए लोनी और इंदिरापुरम में हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दोनों आरोपी भाइयों को मार गिराया है.
अस्पताल से आई राहत भरी खबर
सलीम वास्तिक की हालत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. सोशल मीडिया पर सामने आए पांच सेकंड के एक वीडियो में वह अस्पताल के बिस्तर पर आंखें खोलते नजर आ रहे हैं. हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि वे अभी बोलने की स्थिति में नहीं हैं और उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. सलीम के होश में आने की खबर मिलते ही उनके परिचितों और सोशल मीडिया फॉलोअर्स के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है.
सीसीटीवी में कैद हुई थी हमलावरों की बर्बरता
घटना वाले दिन सलीम वास्तिक अपने लोनी स्थित दफ्तर में अकेले थे, तभी बाइक सवार दो हमलावर वहां पहुंचे. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि हमलावरों ने उन पर कितनी बेरहमी से वार किए थे. फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान जीशान और गुलफाम के रूप में की. इस बर्बर हमले के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया.
पुलिस एनकाउंटर में दोनों आरोपी ढेर
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों हमलावर भाइयों का अंत कर दिया है. पहले लोनी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में छोटा भाई जीशान मारा गया. इसके बाद इंदिरापुरम इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई दूसरी मुठभेड़ में बड़ा भाई गुलफाम भी ढेर हो गया. पुलिस अब इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि हमले के पीछे के असल कारणों का पूरी तरह से खुलासा हो सके.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News