बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर विभाग ने शिकंजा कसा है, आयकर विभाग ने विधायक उमाशंकर सिंह की कंपनियों व करीबियों के बैंक खातों की जांच की तैयारी शुरू कर दी है. आयकर विभाग ने संबंधित बैंकों से इस संबंध में खातों की विस्तृत जानकारी मांगी है. इसके साथ ही आयकर विभाग ने बहुजन समाज पार्टी विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानें से मिले भूमि के पट्टों की भी जांच शुरू कर दी है.
दरअसल, आरोप बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह की कंपनी ने बेनामी पट्टों के जरिए बड़ी मात्रा में अवैध खनन किया था. पिछले वर्ष आई सीएजी रिपोर्ट में सामने आया था कि विधायक उमाशंकर सिंह की कंपनियों ने अवैध खनन के जरिये सरकार को 60 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाया था. इसी आधार पर इनकम टैक्स विभाग ने बसपा विधायक के लखनऊ, बलिया, सौनघद्र व प्रयागराज सहित 30 ठिकानों पर रेड मारी थी.
विधायक के ठिकानों पर 3 तीनों तक चली छापेमारी के दौरान 10 करोड़ रुपये नकद व कई संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए थे. इसके अलावा आयकर विभाग को बेनामी पट्ट मिले थे. इनकी जांच की जा रही. लखनऊ के सदर बाजार स्थित बसपा विधायक के करीबी मोहम्मद इश्तिया नामक खनन कारोबारी को बेनामी पट्टे के जरिये अवैध खनन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.
यह भी जानकारी है कि, आयकर विभाग की अभी तक गई जांच में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह और उनके करीबी कंपनियों के 100 से अधिक बैंक खातों की जानकारी मिल चुकी है. आयकर विभाग की जांच में यह भी सामने आया है कि यह सभी खाते सोनभद्र, बलिया, लखनऊ, दिल्ली और प्रयागराज स्थित विभिन्न बैंकों की शखाओं से संबंधित हैं. आपको बता दें कि बसपा विधायक उमाशंकर सिंह (55) बलिया जिले के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह तीन बार के विधायक हैं.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.