Bihar New CM Live: खुद पर लग रहे आरोपों के बीच ललन सिंह का बयान- नीतीश कुमार की इच्छा के बिना कुछ नहीं होता – ABP News

बिहार में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) के राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि अब बिहार में सीएम पद (Bihar New CM) पर कौन विराजमान होगा. ये बात तो तय है कि बिहार में अब बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा. बीजेपी की तरफ से सीएम पद की रेस में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary), मंत्री दिलीप जायसवाल (Dilip Kumar Jaiswal), केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और पांच बार के एमएलए संजीव चौरसिया का नाम आगे चल रहा है.
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है. इस बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया.
इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे. बिहार एनडीए के सभी उम्मीदवार नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, शिवेश कुमार राम और उपेंद्र कुशवाहा विधानसभा परिसर पहुंचे और राज्यसभा के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया.
गुरुवार को ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास व समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, और उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है. आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है. इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है.”
Bihar New Chief Minister Latest News Live Updates
बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद पार्टी के भीतर बेचैनी और असंतोष के स्वर उभरने लगे हैं. कई कार्यकर्ताओं ने उनसे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की है.कार्यकर्ता हाथ में तख्ती लेकर नीतीश कुमार से अपने फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील कर रहे हैं. एक कार्यकर्ता ने कहा, “मुझे किसी साजिश की जानकारी नहीं है जिसकी वजह से इतना बड़ा फैसला लिया गया हो. लेकिन मैं यहां अपने नेता के बिहार छोड़ने के फैसले पर अपनी पीड़ा जताने आया हूं. हमें अनाथ जैसा महसूस हो रहा है. राज्य उनका ऋणी है और उन्हें हमें इस तरह बीच मझधार में नहीं छोड़ना चाहिए.
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा – कांग्रेस आरजेडी की बात पर क्या प्रतिक्रिया देना है. सभी निर्णय नीतीश कुमार जी की इच्छा से ही लिए जाते हैं उनकी इच्छा के बिना कोई कार्य नहीं होता है. आज तक धरती पर कोई ऐसा नहीं हुआ है जो नीतीश कुमार पर दबाव डाल दे सभी निर्णय वह खुद लेते हैं. कांग्रेस आरजेडी क्या कहती है हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. बिहार का अगला मुख्यमंत्री भी नीतीश कुमार जी ही तय करेंगे.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News