गोरखपुर से शुरू हुई थी IPS अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई की प्रेम कहानी, CM योगी के भरोसेमंद अफसरों में होती है गिनती; जानिए संभल SP के बारे में – AajTak

Feedback
यूपी कैडर के दो जांबाज आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा मार्च 2026 में राजस्थान में शादी रचाएंगे. संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली में तैनात आईपीएस अंशिका वर्मा की शादी की रस्में 27 मार्च से बाड़मेर में शुरू होंगी. गोरखपुर में तैनाती के दौरान शुरू हुई यह प्रेम कहानी अब पारिवारिक सहमति के साथ विवाह के मुकाम तक पहुंची है. मुख्यमंत्री मेडल से सम्मानित केके बिश्नोई और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय अंशिका वर्मा जोधपुर में एक भव्य रिसेप्शन के साथ अपनी नई पारी शुरू करेंगे. अपराधियों के खिलाफ सख्त और मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले इन अफसरों की शादी अब चर्चा का विषय बनी हुई है.
गोरखपुर से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई संभल में तैनाती से पहले 29 महीने तक गोरखपुर में एसपी सिटी के पद पर तैनात रहे थे. वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफी करीब माने जाते हैं और जब भी मुख्यमंत्री गोरखपुर मठ आते थे, तो बिश्नोई सुरक्षा व्यवस्था में पूरी मुस्तैदी के साथ कमान संभालते थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात 2021 बैच की आईपीएस अंशिका वर्मा से हुई थी, जो उस समय वहां एएसपी के पद पर तैनात थीं.
संभल की संवेदनशीलता और CM का भरोसा
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अति संवेदनशील जिले संभल की सुरक्षा को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केके बिश्नोई को वहां भेजने का फैसला किया था. संभल में जॉइनिंग से पहले उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात की थी, जहां उन्हें अपराधियों पर सख्त कार्यवाही के आदेश मिले थे. संभल हिंसा पर बड़ी कार्यवाही करने वाले बिश्नोई को उनके साहसिक नेतृत्व के लिए 2025 में ‘मुख्यमंत्री मेडल’ से सम्मानित किया गया था.
पेरिस से पढ़ाई और लाखों की नौकरी छोड़ी
केके बिश्नोई की शैक्षणिक पृष्ठभूमि बेहद प्रभावशाली है. उन्होंने फ्रांस सरकार की स्कॉलरशिप पर पेरिस स्कूल ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स से अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा में मास्टर डिग्री हासिल की है. आईपीएस बनने से पहले वह संयुक्त राष्ट्र (UN) में 30 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर काम कर रहे थे, जिसे छोड़कर उन्होंने देश सेवा का रास्ता चुना.
माता-पिता के साथ CM की वो यादगार तस्वीर
मुख्यमंत्री मेडल सम्मान समारोह के दौरान आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई के माता-पिता, गंगा देवी और सुजाना राम बिश्नोई की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. अब यह परिवार अपनी बहू के रूप में ‘लेडी सिंघम’ के नाम से मशहूर अंशिका वर्मा का स्वागत करने के लिए तैयार है.
माफियाओं-घोटालेबाजों पर कसा शिकंजा
आपको बता दें कि संभल एसपी ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के बीमा घोटाले का पर्दाफाश करते हुए 69 से ज्यादा माफियाओं को सलाखें के पीछे भेजा था. उन्होंने संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा गैंग पर भी बड़ी कार्रवाई की और गैंग के मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया था.  
यही नहीं आईपीएस बिश्नोई ने संभल में 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा पर मात्र 2 घंटे के भीतर नियंत्रण पा लिया था. सख्त कार्रवाई करते हुए सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क समेत ढाई हजार अज्ञात लोगों पर मुकदमा भी दर्ज कराया था. इसके अलावा, उन्होंने बिजली चोरी के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News