click this icon for latest updates
US-Israel vs Iran War: अमेरिका ने कहा है कि ईरान के खिलाफ उसकी सेना की कार्रवाई अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है. इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश में हथियारों के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने पत्रकारों से कहा है कि सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसके लक्ष्य अगले कुछ हफ्तों में पूरे हो सकते हैं.
व्हाइट हाउस के बयान के बाद माना जा रहा है कि युद्ध अभी लंबा चलेगा और अमेरिका भी इसी को ध्यान में रखते हुए आगे की तैयारी कर रहा है. अमेरिका का दावा है कि उसने अब तक ईरान के 30 से ज्यादा जहाज और नौसैनिक पोत डुबो दिए गए हैं. व्हाइट हाउस के मुताबिक इस अभियान का एक बड़ा उद्देश्य ईरान की उन बैलिस्टिक मिसाइलों के खतरे को खत्म करना भी है जो क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैनिकों और सैन्य ठिकानों के लिए खतरा बन सकती थीं.
अमेरिका के वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कहा है कि उनका देश उन रिपोर्ट्स को लेकर चिंतित नहीं है जिसमें कहा गया है कि रूस सैनिकों की मूवमेंट के बारे में ईरान को इंटेलिजेंस दे रहा है. पीट हेगसेथ ने कहा कि US सभी कम्युनिकेशन्स को ट्रैक कर रहा है.
इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा है कि बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग एक ऐसा सपना है जिसे अमेरिका को अपने साथ कब्र में ले जाना चाहिए. इसके साथ ही पेजेशकियान ने खाड़ी देशों पर हमले को लेकर भी बड़ा बयान दिया. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा है कि अब पड़ोसी देशों पर हमले नहीं किए जाएंगे, जब तक कि उन देशों की जमीन से ईरान पर कोई हमला न किया जाए. ईरानी मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति ने बताया कि देश के अंतरिम नेतृत्व परिषद ने इस फैसले को मंजूरी दी है.
अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान युद्ध से जुड़ी हर LIVE अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ कार्रवाई में अमेरिका अच्छा काम कर रहा है. उन्होंने दावा किया कि हमलों के बाद ईरान की संचार व्यवस्था प्रभावित हुई है. वहीं ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने पानी संयंत्र पर हमला किया.
US-Israel vs Iran War LIVE Updates: डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान कमजोर हो गया है और अब अपने पड़ोसी देशों से माफी मांग रहा है. उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल के दबाव की वजह से ईरान पीछे हट रहा है.
US-Israel vs Iran War LIVE Updates: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के एक करीबी सहयोगी ने कहा कि राष्ट्रपति का संदेश बिल्कुल साफ है. उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र के देश अमेरिका के ईरान पर हमले में सहयोग नहीं करते हैं, तो ईरान भी उन देशों पर हमला नहीं करेगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ईरान कभी भी दबाव के आगे नहीं झुकेगा. अगर इलाके में मौजूद अमेरिकी ठिकानों से ईरान पर कोई हमला होता है, तो ईरानी सेना उसका कड़ा जवाब देगी.
US-Israel vs Iran War LIVE Updates: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा है कि उनका देश अब पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा. इस दौरान उन्होंने आसपास के देशों से माफी भी मांगी. साथ ही उन्होंने एक शर्त भी रखी. उन्होंने कहा कि अगर किसी अरब देश की जमीन से ईरान पर हमला नहीं किया जाता, तो ईरान भी उन देशों पर कोई हमला नहीं करेगा.
US-Israel vs Iran War LIVE Updates: दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट, दुबई एयरपोर्ट पर कुछ हद तक ऑपरेशन फिर से शुरू किया गया है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि जब तक उनकी फ्लाइट्स कन्फर्म न हो जाएं, वे यात्रा न करें. ईरान के हमलों के कारण हवाई अड्डे को बंद करना पड़ा था.
US-Israel vs Iran War LIVE Updates: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने फारस की खाड़ी में एक तेल टैंकर को ड्रोन से निशाना बनाया है.
US-Israel vs Iran War LIVE Updates: ईरान ने कहा है कि वह पड़ोसी देशों पर हमले बंद करेगा. ईरान की जनता को राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने संबोधित किया है. संबोधन में ईरान के राष्ट्रपति ने पड़ोसी देशों से माफी भी मांगी है.
US-Israel vs Iran War LIVE Updates: इजरायल ने कहा है कि उसके 80 फाइटर जेट ने तेहरान और सेंट्रल ईरान में मिलिट्री ठिकानों पर हमला किया है. बयान के मुताबिक, इजरायली एयर फोर्स ने ऑपरेशन के दौरान ईरानी मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर, मिसाइल लॉन्चर और दूसरी जगहों को निशाना बनाया.
US-Israel vs Iran War LIVE Updates: ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा है कि वह US आर्मी के होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को एस्कॉर्ट करने का ‘इंतजार’ कर रहे हैं. रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी ने कहा कि कोई भी फैसला लेने से पहले अमेरिकी 1987 में सुपरटैंकर ब्रिजटन में लगी आग और हाल ही में निशाना बनाए गए तेल टैंकरों को याद रखें.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
नेपाल चुनाव में बालेन शाह की बड़ी जीत, पूर्व PM के पी ओली को 50 हजार वोटों से दी शिकस्त
US-Israel vs Iran War LIVE Updates: ट्रंप का बड़ा दावा! ईरान पर हमले और तेज करेगा अमेरिका
क्या वर्ल्ड वॉर की ओर बढ़ रही दुनिया? युद्ध में रूस -चीन की क्या होगी भूमिका, जानें ईरान-इजरायल जंग से जुड़े सभी सवालों के जवाब
ईरान की सबसे ताकतवर सेना को मिल गया नया चीफ, जानिए कौन हैं जनरल अहमद वाहिदी
क्या होता है क्लस्टर बम जिसे ईरान ने इजरायल पर दागा? अमेरिका के ग्रेविटी बम से कितना खतरनाक, बनाने में कितना आता है खर्च, जानिए सबकुछ
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.