कृपया धैर्य रखें।
Kanpur Breaking News Updates: उत्तर प्रदेश के कानपुर मंडल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़ें। कानपुर, फतेहपुर, इटावा, उन्नाव, कन्नौज, हमीरपुर …और पढ़ें
डिजिटल डेस्क, कानपुर। Kanpur Latest Breaking News In Hindi: आज की ताजा खबरें 7 मार्च 2026 ब्रेकिंग। यहां पढ़ें शनिवार की कानपुर की ताजा खबरें, अपराध, खेल, शिक्षा, धर्म की लाइव अपडेशन। पढ़ें और भी खबरें…।
कानपुर के जाजमऊ पुलिस ने डीसीपी पूर्वी के आदेश पर युवक को रूस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3.90 लाख रुपये चपत लगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जाजमऊ के तिवारीपुर निवासी पीड़ित प्रवीण कुमार ने तहरीर में बताया कि नवंबर वर्ष 2024 में उनकी मुलाकात जाजमऊ के ही डिफेंस कालोनी निवासी अबरार अहमद से हुई थी। अबरार अहमद ने बताया कि वह विदेश में नौकरी लगवाने का काम करता है। फिर उनकी रूस में नौकरी लगवाने की बात कही। इस काम में 70 हजार रुपये महीना तनख्वाह के अलावा कंपनी की ओर से रहने के लिए घर मिलने का भरोसा देकर विश्वास में ले लिया।मामले जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
सजेती थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में युवक की मौत के बाद हाइवे जाम करके हंगामा करने के मामले में पुलिस ने छह नामजद समेत 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। युवक की बहन व मामा ने जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाते हुए छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जबकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से मौत की पुष्टि हुई थी।
शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे कायमगंज के मुहल्ला प्रेमनगर निवासी विजय कोरी का पत्नी शिवानी से विवाद हो गया। बात बढ़ी तो विजय कोरी ने धारदार हथियार से पत्नी शिवानी के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे लहूलुहान होकर शिवानी वहीं गिर पड़ी।
सुमेरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिदोखर मेदनी में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग की लपटों से बुरी तरह झुलसने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
उप्र के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मप्र के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम दर्शन करने जाते समय करीब 10 मिनट के लिए महोबा में रुके। शहर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के कानपुर दौरे के 24 घंटे के अंदर बड़ी कार्रवाई हुई। सीएम योगी के आगमन का असर दिखाई देने लगा। प्रशासन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश देते हुए आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे लेखपाल आलोक दुबे को राजकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया।
यह भी पढ़ें- UP CM के कानपुर दौरे के बाद बड़ा एक्शन, करोड़पति लेखपाल आलोक दुबे बर्खास्त
शिवराजपुर के मदनेपुर गांव में विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। मृतका के स्वजन ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। काकूपुर रब्बन निवासी सियाराम ने बताया कि बेटी रूचि की शादी मदनेपुर गांव के रजनीश से की थी। शादी के बाद ससुराली जन प्रताड़ित कर रहे थे। भाई रामलखन ने बताया कि बीते 20 फरवरी को बेटी का प्रसव हुआ था। ससुराल वालों ने इलाज नहीं कराया। बीती रात बेटी की दहेज की मांग को लेकर हत्या कर दी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कार द्वारा जालौन जनपद शनिवार शाम को पहुंचेंगी, यहां शहर के कुइया रोड स्थित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति के बेटे के तिलक कार्यक्रम में भाग लेंगी, यहां से कार द्वारा कानपुर देहात निकल जाएंगी। इसी कार्यक्रम में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी भाग लेने पहुंचेंगे। प्रोटोकाल के अनुसार यहां के बाद कार से वह भी लखनऊ के लिए निकल जाएंगे।