नॉर्वे: ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास जोरदार धमाका, इलाके में मची अफरा-तफरी – AajTak

Feedback
नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में रविवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब अमेरिकी दूतावास के पास एक जोरदार धमाका सुना गया. ओस्लो पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस रहस्यमयी विस्फोट की जांच में जुट गई हैं. गनीमत यह रही कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है.
स्थानीय मीडिया और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के घरों की खिड़कियां और दीवारें तक हिल गईं. हुसेबी (Huseby) इलाके में स्थित दूतावास के पास विस्फोट के तुरंत बाद चारों ओर धुआं फैल गया. एक स्थानीय निवासी ने बताया, “मैं टीवी देख रहा था, तभी अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और मेरा पूरा घर हिल गया.”
यह भी पढ़ें: ‘किसी की इजाजत की जरूरत नहीं…’, रूसी तेल से जुड़े अमेरिका के ऐलान पर सरकार का बयान
धमाके की सूचना मिलते ही 5 से 10 पुलिस वाहन मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई. ओस्लो पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा कि वे दूतावास के अधिकारियों के संपर्क में हैं.
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट का कारण क्या था या इसके पीछे किसका हाथ है. सुरक्षा टीमें बारूद या किसी तकनीकी खराबी जैसे सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News