Bihar Breaking News Live: JDU ज्वाइन करने के बाद यात्रा पर निकलेंगे निशांत कुमार, चंपारण से होगी शुरूआत – Zee News

Bihar Breaking News: निशांत कुमार आज यानी रविवार (8 मार्च) को जेडीयू ज्वाइन करेंगे. पार्टी ज्वाइन करने से पहले ही निशांत कुमार ने कहा कि वे अपने पिता नीतीश कुमार के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. बिहार के लिए उन्होंने जो कुछ किया है, उसे हर हाल में आगे बढ़ाएंगे. वे पार्टी संगठन को और मजबूत करेंगे और जो भी जिम्मेवारी पार्टी उन्हें सौंपेगी, उसे पूरा करेंगे.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद बिहार की सियासत में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. चर्चा है कि प्रदेश में पहली बार बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है और इस सरकार में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा. नई सरकार के गठन से पहले निशांत कुमार आज यानी रविवार (8 मार्च) को जेडीयू ज्वाइन करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी के तमाम बड़े नेता निशांत कुमार को विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे. जेडीयू ज्वाइन करने के बाद निशांत कुमार प्रदेश की जनता से जुड़ने के लिए एक यात्रा निकालने वाले हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण जिले से होगी. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source

Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News