आज की ताजा खबर 6 जनवरी 2024 Live: भारत में मिला चीन में फैल रहे HMPV वायरस का पहला केस, 8 महीने की बच्ची संक्रमित – Zee News Hindi

Breaking News in Hindi Live: ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर देश-दुनिया की हर खबर; बिजनेस, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें Zee News Hindi के साथ.
 
 
Trending Photos
Aaj Ki Taza Khabar Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. क्षेत्र में कनेक्टिविटी को और बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में प्रधानमंत्री नए जम्मू रेलवे डिवीजन का उद्घाटन करेंगे. वह तेलंगाना में चरलापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे और ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगढ़ रेलवे डिवीजन बिल्डिंग की आधारशिला रखेंगे. पठानकोट-जम्मू-उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला, भोगपुर सिरवाल-पठानकोट, बटाला-पठानकोट और पठानकोट से जोगिंदर नगर सेक्शनों को मिलाकर 742.1 किलोमीटर लंबे जम्मू रेलवे डिवीजन के निर्माण से जम्मू और कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों को काफी लाभ होगा, लोगों की लंबे समय से लंबित आकांक्षा पूरी होगी और भारत के अन्य हिस्सों से कनेक्टिविटी में सुधार होगा.

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 6 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब, नई दिल्ली में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व समारोह में शामिल होंगे.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 6 जनवरी को सुबह 10.30 बजे संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में पंचायत से संसद कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर और अन्य गणमान्य लोग भाग लेंगे. कार्यक्रम में 22 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से अनुसूचित जनजातियों की 502 निर्वाचित महिला प्रतिनिधि शामिल होंगी.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पूर्वोत्तर राज्य में आगामी व्यावसायिक सम्मेलन के लिए सहयोग के क्षेत्रों का पता लगाने के लिए उद्योग जगत के नेताओं से मिलने के लिए अगले तीन दिनों तक मुंबई में रहेंगे. वह असम में संभावित निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए एक रोड शो में भी भाग लेंगे.
प्रयागराज – महाकुंभ में कल सातवां अखाड़ा प्रवेश करेगा, आनंद अखाड़ा कल पूरे ताम-झाम के साथ मेले में प्रवेश करेगा, आनंद अखाड़े के संत, महंत, महामंडलेश्वर और आचार्य ढोल-नगाड़ों के साथ महाकुंभ शिविर में प्रवेश करेंगे, शिविर प्रवेश जुलूस दारागंज स्थित आश्रम से शुरू होगा, आनंद अखाड़े के संत आचार्य महामंडलेश्वर बालकानंद गिरि के नेतृत्व में महाकुंभ शिविर में प्रवेश करेंगे.

दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर सकता है. कयास लगाए जा रहे हैं कि आज देर शाम तक इसकी घोषणा हो सकती है.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने फॉर्मूला-ई ऑपरेशंस लिमिटेड को 55 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने की जांच के तहत तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव को 6 जनवरी को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए बुलाया है.
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज नई दिल्ली में अपने अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन से मुलाकात करेंगे. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक के दौरान महत्वपूर्ण और उभरती हुई प्रौद्योगिकी (आईसीईटी) और अन्य द्विपक्षीय मुद्दों से संबंधित मामलों सहित व्यापक चर्चा होगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर देश-दुनिया की हर खबर; बिजनेस, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें Zee News Hindi के साथ.
भारत में मिला चीन में फैल रहे HMPV वायरस का पहला केस
दुनियाभर को दहला चुकी कोविड-19 महामारी के बाद HMPV नाम के वायरस ने चीन में दस्तक दी. अब भारत में इसका पहला मामला सामने आया है. बेंगलुरु के अस्पताल में बच्चे में एचएमपीवी पाया गया, शहर का यह पहला मामला सामने आया है, कर्नाटक ने कहा कि स्ट्रेन के बारे में कोई जानकारी नहीं है.
 
Rain in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह कई इलाकों में बारिश हुई. सुबह के समय दिल्ली-एनसीआर में हल्का कोहरा था. वहीं, गुरुग्राम में तेज बारिश होने से ठंड बढ़ गई है. उधर, रेवाड़ी में सोमवार की सुबह कोहरा कम था, लेकिन सर्द हवा चल रही है. रात के समय बारिश हल्की फुहार से सर्दी बढ़ गई है.

 
#WATCH | Delhi: Rain lashes several parts of the National Capital.
(Visuals from Geeta Colony) pic.twitter.com/J5gC5PKLoI
— ANI (@ANI) January 6, 2025
दिल्ली के संगम विहार में बीती रात गैंगवार में तीन लोग घायल 2 की हालत गंभीर
संगम विहार में सरेराह गैंगवार, एक घंटे तक चला खूनी खेल. संगम विहार में सरेराह हुई गैंगवार में एक नासिर नामक युवक को गोली मार दी गई. गोली उसकी गर्दन में लगी. आरोपी जब नासिर के दूसरे साथी को मारने जा रहे थे तो नासिर के परिवार के लोगों ने दोनों हमलावरों को घेर लिया परिजन और दूसरे लोगों ने हमलावर साहिल और राहुल से पिस्टल छीन ली. दोनों पर पत्थर व पत्थर की पटिया से हमला कर दिया. साहिल को मौके पर ही ताबड़तोड़ वार कर अधमरा कर दिया. राहुल को पैर के अलावा कई जगह जगह पर फैक्चर आए हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि नासिर व साहिल की हालत बहुत ही गंभीर है और दोनों आईसीयू में भर्ती हैं.
BPSC Protest: पटना पुलिस ने भूख हड़ताल पर बैठे प्रशांत किशोर को हिरासत में लिया
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वे BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे.सोमवार सुबह 4 बजे उन्हें गांधी मैदान से AIIMS ले जाया गया. पीके 2 जनवरी से अनशन कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें जबरन उठाया और समर्थकों ने विरोध भी किया. वे BPSC परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं और पुलिस द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में अनशन कर रहे थे. प्रशांत किशोर, BPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर 2 जनवरी से गांधी मैदान में आमरण अनशन पर थे. सोमवार सुबह करीब 4 बजे पटना पुलिस ने उन्हें वहां से उठाकर AIIMS पहुंचाया. पीके की टीम का कहना है कि पुलिस उन्हें जबरन एम्बुलेंस में डालकर ले गई. उनके समर्थकों ने इसका विरोध भी किया. हालांकि, पुलिस का कहना है कि उन्हें स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल ले जाया गया है.
#WATCH | BPSC protest | Bihar: Patna Police detained Jan Suraaj chief Prashant Kishor who was sitting on an indefinite hunger strike at Gandhi Maidan pic.twitter.com/JQ7Fm7wAoR
— ANI (@ANI) January 6, 2025
#WATCH | Bihar | A clash broke out between Patna Police and supporters of Jan Suraaj chief Prashant Kishor
Prashant Kishor who was sitting on an indefinite hunger strike at Gandhi Maidan, was detained by the police pic.twitter.com/2RwVVtYcYU
— ANI (@ANI) January 6, 2025
जम्मू-कश्मीर में परिवार के पांच लोगों की दम घुटने से मौत
श्रीनगर के पंद्रेथन इलाके में एक परिवार के पांच सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बारामूला जिले के उरी इलाके के रहने वाले एक दंपति और उसके तीन बच्चे शाम को अपने किराये के मकान में मृत पाए गए. अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि परिवार के पांचों सदस्यों की मौत दम घुटने से हुई. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News