आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: खबरों के लिहाज से सोमवार का दिन काफी अहम रहने वाला है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई परियोजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं तो वहीं दूसरी तरफ किसान नेता डल्लेवाल से बातचीत करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की कमेटी उनके पास जाने वाली है। इसके ऊपर प्रशांत किशोर को लेकर भी बिहार की सियासत में उबाल चल रहा है। बीपीएसी प्रदर्शन के दौरान पटना पुलिस ने पीके को हिरासत में ले लिया है।
अंतरराष्ट्रीय खबरों की बात करें तो कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो आज अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं, कई दिनों से ऐसी अटकलें चल रही हैं, उस बीच माना जा रहा है कि आज ट्रूडो खुद बड़ा ऐलान कर सकते हैं। डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी खबर है कि वे शपथ लेने से पहले वॉशिंगटन में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे।
अगर यूपी की सारी खबरें पढ़नी है तो यहां क्लिक करें
मुकेश चंद्राकर की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। उस रिपोर्ट में बताया गया है कि चंद्राकर के लिवर के चार टुकड़े किए गए थे, वहीं उनेक सिर पर भी चोट के 15 निशान मिले हैं। उनकी गर्दन भ तोड़ दी गई थी।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो आज अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं, कई दिनों से ऐसी अटकलें चल रही हैं, उस बीच माना जा रहा है कि आज ट्रूडो खुद बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
चीन का HMPV वायरस भारत पहुंच गया है, इसका पहला केस बेंगलुरु में दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि एक आठ महीने की बच्ची इससे संक्रमित हुई है।
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार को सेना का ट्रक खाई में गिरने से राजस्थान के दो जवानों की मौत हुई है। जवानों की पहचान नागौर के निवासी हवलदार हरिराम और बहरोड़ के रहने वाले लांस नायक नीतीश कुमार के रूप में हुई है।
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में सुधार आने के बाद राजधानी और आसपास के इलाकों में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) की तीसरे चरण की पाबंदियां हटा दी गई हैं। बीते 24 घंटे में दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। आज शाम को 4 बजे AQI 339 और 5 बजे 335 दर्ज किया गया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 16वें आदिवासी युवा कार्यक्रम में कहा कि आज यूपी देश के सामने विकास का एक अग्रणी राज्य बनकर उभर रहा है. सुशासन की पहली शर्त होती है सुरक्षा और कानून व्यवस्था। अगर कहीं उग्रवाद, आतंकवाद, उपद्रव और दंगे-फसाद हैं तो वहां विकास नहीं हो सकता है।
बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC प्रीलिम्स परीक्षा रद्द करने की मांग का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट में याचिका दायर कर BPSC प्रीलिम्स परीक्षा रद्द करने का आदेश जारी करने की मांग की गई है।
आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बयान पर आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लालू जी बूढ़े हो गए हैं, कभी-कभी जब उन्हें पुरानी बातें याद आती हैं, तो वे कुछ बातें कह देते हैं। उनकी बातों का कोई राजनीतिक मतलब नहीं है, इस पर टिप्पणी करना…नीतीश कुमार ने एक बार नहीं बल्कि कई बार स्पष्ट किया है कि वे (एनडीए) के साथ हैं। जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर के भूख हड़ताल पर उन्होंने कहा कि वे सार्वजनिक क्षेत्र में आने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें जनता को दिखाना है कि वे कुछ कर रहे हैं। उन्हें बीपीएससी उम्मीदवारों से न तो कोई लेना-देना है और न ही उनकी उनमें कोई दिलचस्पी है।
RJD नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजनीतिक रूप से टायर्ड करार देते हुए कहा कि वह अब होश में नहीं हैं। सीएम खुद टायर्ड हैं और रिटायर्ड अधिकारी अब बिहार की सरकार को चला रहे हैं।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने धन और आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी से जुड़े नक्सलवाद के मामले के सिलसिले में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नौ स्थानों पर छापेमारी की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
आप नेता संजय सिंह ने राजनीतिक प्रचार के दौरान कहा कि आचार संहिता 1-2 दिन में लागू हो सकती है। AAP के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात क्या है? BJP और कांग्रेस मैदान में हैं। दोनों पार्टियों के पास एक ही काम है, वो है गाली देना। अगर आप BJP नेताओं से कुछ भी पूछो तो वो सिर्फ गाली देते हैं। क्या दिल्ली का भविष्य उनके हाथ में सुरक्षित है? एक पार्टी है जिसके पास कहने को कुछ नहीं है। आप उनसे पूछिए कि वो दिल्ली के लिए क्या करना चाहते हैं? वो कहेंगे- हिंदू-मुसलमानों को लड़ाना, सिखों को खालिस्तानी कहकर उनका अपमान करना। हमने दिल्ली में देखा है, BJP वालों ने दिल्ली को नफरत की आग में झोंकने की कोशिश की। हम शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी पर बात करना चाहते हैं।
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप ने दिल्ली की जनता को लूटा है। दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनाने में हिमाचल प्रदेश के लोगों की भी बड़ी भूमिका होगी। आप अच्छी शिक्षा, अच्छी सड़कें देने में असमर्थ है। केंद्र सरकार दिल्ली के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये खर्च कर रही है। आप के पास सीएम का कोई चेहरा नहीं है। सभी चेहरे भ्रष्ट हैं। दिल्ली की जनता ने दिल्ली में बीजेपी को चुनने का मन बना लिया है।
दिल्ली में पीएम मोदी की रैली पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पीएम मोदी ने दिल्ली को एक विजन दिया है कि दिल्ली का विकास कैसे होगा। आज उन्होंने जिन विकास योजनाओं की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने दिल्ली के लोगों को डराने की जो कोशिश चल रही है, उसके बारे में भी बताया। दिल्ली की जनकल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी और जब केंद्र की योजनाएं इसमें शामिल हो जाएंगी, तो दिल्ली के लोगों को और फायदा होगा।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पहले महिलाओं की क्या स्थिति थी? जब से हमने ‘जीविका दीदी’ योजना शुरू की है। महिलाएं खुश हैं, और जब भी उन्हें मदद की ज़रूरत होती है, उन्हें मदद दी जाती है। मैं गलती से उनके (विपक्ष) साथ चला गया था, लेकिन अब मैं अपने पुराने दोस्तों के साथ हूँ। क्या उन्होंने महिलाओं के लिए कोई काम किया? हमने सबके लिए काम किया है – चाहे वो हिंदू हों, मुसलमान हों, ऊंची जातियां हों, पिछड़े हों, दलित हों या महिलाएं हों। लोगों को ये याद रखना चाहिए।
आप नेता प्रियंका कक्कड़ ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी द्वारा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी पर कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा उम्मीदवार ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है और संदीप दीक्षित रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि संदीप दीक्षित किसके निर्देश पर काम कर रहे हैं, कौन फंड दे रहा है।
बीजेपी सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि दिल्ली में जो भी योजनाएं चल रही हैं – वे सभी योजनाएं जारी रहेंगी, साथ ही नई योजनाएं भी आएंगी। इससे दिल्ली के लोगों को भ्रम से मुक्ति मिलेगी और वे पीएम मोदी के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ सकेंगे।
बीजेपी की परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप-दा वालों ने दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ये लोग बसों के रख-रखाव पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका नुकसान दिल्ली के आम नागरिकों को उठाना पड़ा है। देखिए इन्होंने क्या हालत कर दी है। दिल्ली में जब गर्मी आती है तो पीने के पानी के लिए मारामारी मच जाती है, जब बारिश होती है तो जलभराव हो जाता है और जब सर्दी आती है तो प्रदूषित हवा में सांस लेना मुश्किल हो जाता है। दिल्ली के लोगों की ऊर्जा साल के 365 दिन आप-दा वालों से निपटने में खर्च हो रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि आप-दा वालों के काम का कोई हिसाब नहीं है, लेकिन इनके कारनामे बेहिसाब हैं। ये तब होता है जब नीयत में खोट होता है और जनता के प्रति निष्ठा नहीं होती है। ये आप-दा वाले दिल्ली चुनाव में अपनी हार सामने देखकर बौखला गए हैं, झूठ फैला रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि जब दिल्ली के लोग कोरोनो से जूझ रहे थे, जब दिल्ली के लोग ऑक्सीजन और दवाओं के लिए भटक रहे थे। तब इन लोगों का पूरा फोकस अपना शीश महल बनवाने पर था। इन्होंने शीश महल का भारी भरकम बजट बनाया। यही इनकी सच्चाई है। इन्हें दिल्ली के लोगों का कोई परवाह नहीं है। इसलिए आज हर दिल्लीवासी कह रहे हैं। आप-दा नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के लिए इन लोगों ने हर सीजन, हर मौसम, आप-दा काल बना दिया है। दिल्ली वालों की ऊर्जा, साल भर आप-दा से ही निपटने में लगी रहती है। इसलिए, दिल्ली से आप-दा हटेगी, तो ही विकास का, सुशासन का डबल इंजन आएगा।
पीएम मोदी ने कहा कि जिस आप-दा सरकार के पास दिल्ली के लिए कोई विजन न हो, जिसे दिल्ली की परवाह न हो, वह दिल्ली का विकास नहीं कर सकती है। दिल्ली को आधुनिक बनाने के लिए जितने भी काम हैं वो केंद्र की भाजपा सरकार ही कर रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि बीते 10 साल में दिल्ली ने जिस तरह की राज्य सरकार देखी है, वो किसी ‘आप-दा’ से कम नहीं है। यह एहसास आज दिल्ली वालों को अच्छे से हो चुका है। इसलिए अब दिल्ली में एक ही आवाज़ गूंज रही है। आप-दा नहीं सहेंगे। बदल के रहेंगे।
पीएम मोदी ने साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर लंबे हिस्से का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने नमो भारत ट्रेन में यात्रा कर बच्चों से संवाद भी किया।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि हम ‘माई बहन मान योजना’ लाएंगे, जिसके तहत बैंक खातों में 2,500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार बनने के एक महीने के भीतर इसका क्रियान्वयन शुरू हो जाएगा। हम 200 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे। हम एक खाका तैयार करेंगे जिसमें हम किसानों, गरीबों, उद्योग आदि के बारे में बात करेंगे।
कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने बीड में सरपंच की हत्या पर कहा, “बीड में जो घटना हुई है, वह कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है। बीड में निवेश के लिए आई कंपनियों से रंगदारी मांगी गई, जब उन्होंने 2 करोड़ रुपए देने से मना कर दिया, तो सरपंच की हत्या कर दी गई। निवेश न होने का सबसे बड़ा कारण व्यापारियों को सुरक्षा न मिलना है और इसके लिए सीएम, गृहमंत्री जिम्मेदार हैं। जिम्मेदार लोगों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। अगर आरोपी ऊंचे पद पर बैठे हैं, तो उन्हें हटाया जाना चाहिए। एसआईटी जांच होनी चाहिए और आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए।”
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बीजेपी और कम्युनिस्ट पार्टी को छोड़कर बाकी सभी पार्टियां निजी स्वामित्व वाली पार्टियां हैं। अब बीजेपी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जनता की है। बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो नीचे से ऊपर तक लोकतांत्रिक तरीके से चलती है। सिर्फ बीजेपी में ही एक चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली मेट्रो परियोजनाओं में दिल्ली सरकार की 50% हिस्सेदारी है, इसलिए सारा श्रेय अकेले केंद्र को नहीं दिया जा सकता। पिछले 10 वर्षों में, हमने मेट्रो रेल नेटवर्क को 250 किलोमीटर तक बढ़ाया है। एमसीसी लागू होने से ठीक पहले, परियोजनाओं का उद्घाटन करने से उन्हें कोई मदद नहीं मिलेगी।
कालकाजी से दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा कि एक प्रमुख अंग्रेजी अखबार की हेडलाइन से दिल्ली की जनता को पता चला कि दिल्ली के तथाकथित आम आदमी मुख्यमंत्री, जो कह रहे थे कि वे बंगला, कार, कोई सुविधा, सुरक्षा नहीं लेंगे, उन्होंने वास्तव में करदाताओं के पैसे के 33 करोड़ रुपये कालीन, पर्दे, शानदार शौचालय और यहां तक कि एक स्विमिंग पूल पर खर्च कर दिए हैं। यह निश्चित रूप से एक प्रश्नचिह्न है और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को जवाब देना होगा। अगर यह पैसा महिलाओं को महंगाई से राहत देने के लिए खर्च किया गया होता, तो अरविंद केजरीवाल को भविष्य में इसका जवाब देना चाहिए। CAG, एक सरकारी संगठन ने इसका ऑडिट किया है।
पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, “यह उनकी (भाजपा की) आदत है। वे चुनाव से पहले हजारों करोड़ रुपये की ऐसी परियोजनाएं शुरू करते हैं। महाराष्ट्र में भी ऐसा ही किया गया। वे 5 साल तक कुछ नहीं करते और चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले वे सब कुछ करना चाहते हैं। वे फिर अगले 5 साल के लिए चुप हो जाते हैं। दिल्ली की जनता केजरीवाल के साथ है।”
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गणतंत्र दिवस 2025 परेड रिहर्सल के दौरान राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) को संबोधित करते हुए कहा, “प्रिय कैडेट्स, 2,000 से अधिक कैडेटों के साथ महीने भर चलने वाला यह शिविर निश्चित रूप से उल्लेखनीय रूप से फायदेमंद होगा। देश के हर कोने से प्रतिनिधित्व है। याद रखें, यह दोस्ती बनाने और एक-दूसरे से सीखने का समय है।”