Stock Market Crash: ये क्या? अचानक शेयर बाजार में बड़ी गिरावट… Sensex ने लगाया 850 अंकों का गोता – Aaj Tak

शेयर बाजार (Stock Market) में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी ने ग्रीन जोन में कारोबार शुरू किया. इस बीच कुछ देर तक दोनों इंडेक्स में तेजी बढ़ती नजर आई और BSE Sensex 280 अंक, जबकि NSE Nifty 85 अंक की बढ़त लेकर कारोबार करता दिखा, लेकिन दो घंटे के कारोबार में ही बाजी पलटी नजर आई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 849.50 या 1.07% की बड़ी गिरावट लेकर 78,373.61 के स्तर पर लुढ़क गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 266.50  अंक या 1.11% फिसलकर 23,738.25 के लेवल पर कारोबार करता दिखा.  
शुरुआती तेजी से फिसला बाजार
इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद 79,223.11 के लेवल से उछलकर 79,281.65 के लेवल पर ओपन हुआ था और कुछ ही मिनटों में ये 280.17 अंक की तेजी लेकर 79,503 के स्तर पर पहुंचकर कारोबार करता दिखाई दिया था. इसके साथ ही निफ्टी भी अपने पिछले बंद 24,004.75 के लेवल से उछलकर 24,045.80 के स्तर पर खुला था और 24,087.75 के लेवल तक गया था. 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News