रंगोली प्रतियोगिता में दिखाया टैलेंट – Inext Live

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, माधवपुरम की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन विभिन्न सामाजिक और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ। मनीषा भूषण एवं प्रो। स्वर्णलता कदम के निर्देशन में स्वयंसेवी छात्राओं ने सबसे पहले शिविर स्थल की साफ-सफाई की और इसके बाद योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। योग के पश्चात छात्राओं ने शिविर स्थल के आसपास क्षेत्र में जाकर महिला स्वास्थ्य, पोषण और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित सर्वे किया। सर्वे के दौरान उन्होंने यह जानने का प्रयास किया कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य का कितना ध्यान रखती हैं, क्या वे छोटी-छोटी बातों से तनाव लेती हैं और इसका उनके स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है। साथ ही स्वयंसेविकाओं ने महिलाओं को तनाव से बचने, समय से नाश्ता और भोजन करने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक किया। शिविर के अंतर्गत आयोजित बौद्धिक सत्र में महाश्वेता ने महिलाओं और स्वयंसेविकाओं की काउंसलिंग करते हुए कहा कि हर महिला को अपने परिवार के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने संतुलित जीवनशैली अपनाने और अनावश्यक तनाव से दूर रहने की सलाह दी। चतुर्थ दिवस पर शिविर के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने अपनी रंगोलियों के माध्यम से स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता की निर्णायक महाश्वेता देवी और द्रव्या सिंह रहीं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो। अंजू सिंह ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां समाज में सकारात्मक संदेश देने का माध्यम बनती हैं।
Copyright © 2026. All Rights Reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News