'किसी को पेट्रोलियम आपूर्ति करते समय अपनी आवश्यकता भी देखेगा भारत', तेल संकट पर केंद्र की दो-टूक – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
जायसवाल ने कहा, भारत पेट्रोलियम उत्पादों का एक प्रमुख निर्यातक है, विशेष रूप से अपने पड़ोसी देशों को। हम बांग्लादेश पेट्रोलियम निगम के साथ साझेदारी मे …और पढ़ें
किसी को पेट्रोलियम आपूर्ति करते समय अपनी आवश्यकता भी देखेगा भारत- केंद्र (फोटो- एक्स)
एएनआई, नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को बताया कि बांग्लादेश, श्रीलंका और मालदीव ने भारत से पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति का अनुरोध किया है। किसी देश को पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति करते समय भारत अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को भी देखेगा।
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से वैश्विक ईंधन आपूर्ति में लगातार व्यवधान आ रहा है। बांग्लादेश पेट्रोल और डीजल की गंभीर कमी का सामना कर रहा है। उसे भारत से डीजल की आपूर्ति हुई है, जबकि उसने अतिरिक्त आपूर्ति का अनुरोध किया है।
जायसवाल ने कहा, भारत पेट्रोलियम उत्पादों का एक प्रमुख निर्यातक है, विशेष रूप से अपने पड़ोसी देशों को। हम बांग्लादेश पेट्रोलियम निगम के साथ साझेदारी में जलमार्ग, रेल और भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन के माध्यम से बांग्लादेश को डीजल की आपूर्ति करते रहे हैं।
बांग्लादेश को आपूर्ति करने से पहले भारत अपनी डीजल उपलब्धता और शोधन क्षमता को ध्यान में रखेगा। भारत की अपनी आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा जाएगा। हमें श्रीलंका और मालदीव से भी ऐसे अनुरोध प्राप्त हुए हैं।
भारत सरकार के सूत्रों ने बुधवार को कहा था कि भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन के माध्यम से बांग्लादेश को डीजल की आपूर्ति दोनों देशों के बीच नियमित रूप से चल रहे ऊर्जा व्यापार का हिस्सा है।
भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन असम की नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड से बांग्लादेश को व्यावसायिक आधार पर डीजल की आपूर्ति कर रही है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News