सिंगर परमिश वर्मा ने जयपुर में सजाई संगीत की महफिल: जोशीली सिंगिंग और शानदार स्टेज प्रजेंस से झूमे हजारों व… – Dainik Bhaskar

सीतापुरा स्थित अपेक्स यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल लेवल इंटरकॉलेज फेस्ट ‘टेक्नोआगाज–2026’ का शानदार समापन प्रसिद्ध पंजाबी गायक परमिश वर्मा के धमाकेदार लाइव कॉन्सर्ट के साथ हुआ। जैसे ही परमिश वर्मा मंच पर पहुंचे, हजारों विद्यार्थियों ने ताल
परमिश वर्मा ने अपने लोकप्रिय गीत “ले चक्क मैं आ गया”, “गाल नी कडनी”, “फोर यार”, “आम जेहे मुंडे”, “सब फेड जांगे”, “शादा” और “जा वे जा” की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। उनके जोशीले अंदाज, दमदार आवाज और ऊर्जावान मंच प्रस्तुति ने विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जैसे ही उनके सुपरहिट गीतों की धुनें गूंजीं, छात्र-छात्राएं खुद को रोक नहीं पाए और पूरे उत्साह के साथ नाचते-गाते नजर आए।
कॉन्सर्ट के दौरान परमिश वर्मा का आत्मीय अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने बीच-बीच में विद्यार्थियों से संवाद किया और युवाओं की ऊर्जा की सराहना की। उनकी शानदार स्टेज प्रेजेंस और दर्शकों के साथ जुड़ने की कला ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। विद्यार्थियों ने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर और गीतों के साथ सुर मिलाकर माहौल को और भी रोमांचक बना दिया।
परमिश वर्मा की युवाओं के बीच जबरदस्त लोकप्रियता कार्यक्रम के दौरान साफ दिखाई दी। जैसे ही वे मंच पर आए, पूरा परिसर उनके नाम के नारों और तालियों की गूंज से भर गया। उनके हर गीत पर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ता गया और देर तक पूरा कैंपस संगीत की धुनों पर थिरकता रहा।
इससे पहले तीन दिनों तक चले इस महोत्सव में देशभर के 55 कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक, साहित्यिक, ट्रेंडिंग और तकनीकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति सोमदेव शतांशु तथा डायरेक्टर वेदांशु जूनीवाल ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डायरेक्टर वेदांशु जूनीवाल ने कहा कि ‘टेक्नोआगाज’ जैसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News