बड़वानी | भरत कुटी वृंदावन धाम के गणेशदास महाराज साइकिल से भारत भ्रमण करने के लिए साइकिल से यात्रा कर रहे है। उन्होंने यात्रा 18 अगस्त 2024 को वृंदावन से शुरू की थी। यात्रा 10 से 12 साल में पूरी होगी। नर्मदा परिक्रमा के दौरान गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे
महाराज ने बताया उनकी यात्रा वृंदावन से शुरू होकर गोवर्धन, खाटू श्याम, सालासर बालाजी, जयपुर, मेहंदीपुर बालाजी, अयोध्या, चित्रकूट और प्रयागराज जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों से होकर गुजरी है। वर्तमान में वे अमरकंटक से नर्मदा परिक्रमा कर रहे हैं। आगे उनकी यात्रा उत्तराखंड, रामेश्वरम, कन्याकुमारी, जगन्नाथपुरी, गंगासागर, कामाख्या मंदिर सहित देश के प्रमुख तीर्थों व द्वादश ज्योतिर्लिंगों तक जाएगी। उनका कहना है कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.