India Gate: इंडिया गेट को 'भारत माता द्वार' करने की उठी मांग, बीजेपी नेता जमाल सिद्दीकी ने पीएम – प्रभात खबर – Prabhat Khabar

BPSC Protest: प्रशांत किशोर जाएंगे जेल, बेल बॉन्ड पर साइन करने से किया इनकार
HMPV in India: चीन से भारत पहुंचा HMPV वायरस, इस राज्य में मिला पहला केस, जानें इसके लक्षण
पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या करके हैदराबाद भाग गया था मुख्य आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
India Gate: बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है. उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि वो दिल्ली के इंडिया गेट का नाम बदलकर भारत माता द्वार कर दें. सिद्दीकी ने कहा कि यह भारत के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
India Gate: बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि इंडिया गेट का नाम बदलकर भारत माता द्वार रखा जाए. उन्होंने अपने पत्र लिखा है कि ‘आपके नेतृत्व में भारत के 140 करोड़ भारतीय भाई-बहनों के दिल में राष्ट्र प्रेम एवं भारतीय संस्कृति के प्रति प्यार में समर्पण की भावना बढ़ी है. जिस प्रकार से आपके कार्यकाल में मुगल आक्रांता और अंग्रेज लुटेरे की ओर से दिए गए घाव को भरा गया है. गुलामी के दाग को धोया गया है. इससे पूरे भारत में खुशी का माहौल है.
जमाल सिद्दीकी ने अपने पत्र में लिखा है कि ‘आपके कार्यकाल में मुगल बादशाह औरंगजेब के नाम पर बनी रोड का नाम बदलकर एपीजे कलाम रोड रखा गया है. आपने राजपथ का नाम कर्तव्य पथ किया. उसी तरह इंडिया गेट पर लगे किंग जॉर्ज पंचम की मूर्ति हटाकर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति लगाई जाए. उसी प्रकार इंडिया गेट का नाम बदलकर भारत माता द्वार करने की भी जरूरत है.’
BJP Minority Wing's national chief Jamal Siddiqui writes to Prime Minister Narendra Modi, requesting that India Gate in Delhi be renamed as Bharat Mata Dwar.

(Source of the letter: Jamal Siddiqui) pic.twitter.com/RDmA1wSch7
जमाल सिद्दीकी ने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि डिया गेट को भारत माता द्वार करने से उस स्तंभ पर दर्ज हजारों शहीद देशभक्तों के नाम को सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी. आपसे विनम्र अनुरोध है कि मेरे प्रस्ताव पर विचार कर भारत माता द्वार करने की कृपा करें.
इंडिया गेट का निर्माण दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान किया गया था. यह उन भारतीय योद्धाओं को दी गई श्रद्धांजलि है जो दूसरे विश्व युद्ध में शहीद हो गये थे. इसे अखिल भारतीय युद्ध स्मारक के नाम से भी जाना जाता था. हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां परेड निकाली जाती है. तीनों सेनाओं के कमांडर परेड निकालते हैं.
Also Read: HMPV Virus New Case: फैल रहा है HMPV वायरस! कर्नाटक के बाद गुजरात में आया नया केस, 2 महीने का बच्चा हुआ संक्रमित
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Calculator: FD Gratuity Age Car Loan Fuel Home Loan Personal Loan EMI NPS Post Office RD BMI SSY PPF PF SIP SWP GST Lumpsum Income Tax Compound Interest
About Us Contact Us Grievance Investor Relations Authors Privacy Policy Terms & Conditions Advertise With Us
Copyright © 2024 Prabhat Khabar (NPHL)

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News