Gondia Raipur MEMU Train: ट्रेने से यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत ही है. निरस्त की गई 13 मेमू पैसेंजर ट्रेनों की सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई हैं. रेलवे के इस फैसले से रायपुर, डोंगरगढ़ और गोंदिया रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है.
Trending Photos
Gondia Raipur MEMU Train: छत्तीसगढ़ के रायपुर में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य तय समय से पहले पूरा हो गया है. इसके बाद पहले से निरस्त की गई 13 मेमू पैसेंजर ट्रेनों की सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई हैं. रेलवे के इस फैसले से रायपुर, डोंगरगढ़ और गोंदिया रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है.
रेलवे प्रशासन के अनुसार गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य पहले 13 और 14 मार्च को ब्लॉक लेकर किया जाना तय था. हालांकि तकनीकी टीमों ने इस कार्य को निर्धारित समय से पहले ही सफलतापूर्वक पूरा कर लिया और यह काम 6 और 7 मार्च को ही संपन्न हो गया. कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहले निरस्त की गई मेमू ट्रेनों को फिर से चलाने का निर्णय लिया गया.
रेलवे प्रशासन ने जिन ट्रेनों की सेवाएं फिर से बहाल की हैं, उनमें मुख्य रूप से निम्न रूटों पर चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जो क्षेत्र के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है. इन ट्रेनों के दोबारा शुरू होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी.
रद्द की गई मेमू पैसेंजर ट्रेनें फिर से शुरू
- रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर
- डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर
- गोंदिया-रायपुर मेमू पैसेंजर
- दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर
- गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर
रेलवे ने यात्रियों से की अपील
इसके अतिरिक्त, गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, इतवारी-गोंदिया, डोंगरगढ़-गोंदिया, गोंदिया-डोंगरगढ़, बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी और इतवारी-बालाघाट मेमू पैसेंजर ट्रेनों की सेवाएं भी फिर से शुरू कर दी गई हैं. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले, अपनी-अपनी ट्रेनों की समय-सारिणी जरूर जांच लें. नागपुर मंडल ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करना उसकी प्राथमिकता है.
ये भी पढ़ें: खरीददारों की लगी लॉटरी! चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, सोने के दाम भी औंधे मुंह गिरे, जानें 14 मार्च के ताजा भाव
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.